टमाटर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replace - "कमजोर" to "कमज़ोर")
Line 22: Line 22:
*कम वजन वाले लोग यदि भोजन के साथ पक्के टमाटर खाए तो लम्बे समय तक उनका वजन बढ़ता है।  
*कम वजन वाले लोग यदि भोजन के साथ पक्के टमाटर खाए तो लम्बे समय तक उनका वजन बढ़ता है।  
*टमाटर अम्लपित्त, आमवात, सन्धिवात (जोड़ों का दर्द), सूजन और पथरी के रोगियों के लिए यह अनुकूल है।
*टमाटर अम्लपित्त, आमवात, सन्धिवात (जोड़ों का दर्द), सूजन और पथरी के रोगियों के लिए यह अनुकूल है।
*कमजोर शरीर वाले लोग के लिए भोजन के साथ टमाटर अवश्य खाने चाहिए।  
*कमज़ोर शरीर वाले लोग के लिए भोजन के साथ टमाटर अवश्य खाने चाहिए।  
*टमाटर का खट्टा रस मनुष्य के जठर के लिए उपयोगी, जलन को शांत करता है, पेट का दर्द, मेदवृद्धि (मोटापा में वृद्धि), सारक, खून को शुद्ध करता है और अग्निमान्द्य आदि के लिए लाभकारी है।  
*टमाटर का खट्टा रस मनुष्य के जठर के लिए उपयोगी, जलन को शांत करता है, पेट का दर्द, मेदवृद्धि (मोटापा में वृद्धि), सारक, खून को शुद्ध करता है और अग्निमान्द्य आदि के लिए लाभकारी है।  
*यह बवासीर, पीलिया और तेज बुखार को दूर करता है। सारक होने के कारण यह कब्जियत को मिटाते हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.jkhealthworld.com/detail.php?id=1698 |title=टमाटर TOMATO |accessmonthday=[[26 अगस्त]] |accessyear=[[2010]] |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=जनकल्याण |language=हिन्दी }}</ref>  
*यह बवासीर, पीलिया और तेज बुखार को दूर करता है। सारक होने के कारण यह कब्जियत को मिटाते हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.jkhealthworld.com/detail.php?id=1698 |title=टमाटर TOMATO |accessmonthday=[[26 अगस्त]] |accessyear=[[2010]] |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=जनकल्याण |language=हिन्दी }}</ref>  

Revision as of 12:25, 29 August 2010

thumb|250px|टमाटर
Tomato
टमाटर का उपयोग संसार में सभी जगहों पर सब्ज़ी के रुप में किया जाता है। टमाटर का वानस्पतिक नाम सोलेनम लाइकोपरसिकम है। हरी साग सब्जियों में एवं फल के रूप में सर्वश्रेष्ठ टमाटर को माना गया है। भारी वर्षा वाली और शीत ॠतु को छोड़कर किसी भी ॠतु में इसके बीजों की पनीरी बनाकर इसे उगाया जा सकता है। अक्सर वर्ष में 2 बार मई-जून तथा अक्टूबर-नवम्बर मास में टमाटर बोये जा सकते हैं। बाजार में यह साल भर मिलते हैं। टमाटर की खेती प्रय: सभी जगह सफतापूर्वक की जाती है। संसार में आलू तथा शकरकंन्द के बाद टमाटर ही सबसे अधिक पैदा की जाने वाली सब्जी है।[1] इस समय टमाटर का प्रयोग सॉस (चटनी) बनाकर ज्यादा किया जाता है। कच्चे टमाटर का सैण्डविच बनाकर खाना ज्यादा पंसद करते हैं। टमाटर के पौधे छोटे है और फल पौधों पर काफी संख्या में लदे हुए लगते हैं। इस किस्म के फल सामान्य तौर पर लगभग एक ही समय पर पकते हैं जो मध्यम से बडे अकार के होते हैं।[2] हरे टमाटर की तुलना में लाल टमाटर को ज्यादा फायदे देने वाला बताया गया है, क्योंकि लाल टमाटर को तलने पर वह लाइकोपीन को अच्छे से आब्जर्व कर लेता है। टमाटर उष्णकटिबन्धीय जलवायु की फसल है, वैसे टमाटर को गर्मियों और सर्दियों दोनो मौसमों में उगाया जाता है इसके पौधे पाले से शीघ्र नष्ट हो जाते है यद्यपि टमाटर के बीज 21.44-24.22 डिग्री सेल्सीयस तापमान पर भी अंकुरित हो जाते है।[3]

रंग

कच्चे टमाटर हरे रंग के, खट्टे होते हैं, परन्तु जब यह पकने लगते हैं तब यह चमकते लाल रंग के होते हैं।

स्वरूप

टमाटर की आकृति, रंग और स्वाद अलग-अलग होते हैं। टमाटर जितने बड़े होते है, उतने ही गुणकारी होते हैं।

पौष्टिक तत्व

पौष्टिक गुणों के कारण टमाटर की गणना फलों में की जाने लगी है। 6 प्रकार के विटामिन में से टमाटर में पाँच प्रकार के विटामिन पाये जाते हैं। टमाटर में पोटाश, लौह, चूना, मैगजीन और लवण पर्याप्त मात्रा में है। टमाटर में खनिज क्षार-लौह, मैलिकएसिड, फास्फेट, ताजगी देने वाले और खून साफ करने वाले खट्टे पदार्थ भी है। टमाटर में चूना अन्य फल-सब्जियों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। टमाटर में लोहा तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। टमाटर में विटामिन ए, बी और सी ज्यादा मात्रा में मिलता है। इतना अंगूर, संतरे में भी नहीं मिलते। संतरा और अंगूर से ज्यादा लाभदायक टमाटर है। टमाटर में विटामिन 'ए' ज्यादा पाया जाता है। विटामिन 'सी' टमाटर में बहुत अधिक मात्रा में मिलती है, जो बी-काँम्पलेक्स विटामिन का ही एक रूप है। टमाटर में लौह तथा अन्य क्षार प्रचूर मात्रा में मिलती है। सेब, मौसम्मी, सन्तरे, द्राक्ष (मुनक्का) आदि फलों की अपेक्षा इसमें खून उत्पन्न करने की क्षमता कई गुणा अधिक होती है। टमाटर में ऑक्जेलिक एसिड अंशतः और साइट्रिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में है। 100 ग्राम टमाटर में 0.9 प्रतिशत प्रोटीन, 0.2 प्रतिशत वसा, 3.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्त्व होते हैं।

उत्पत्ति

टमाटर का जन्म स्थान संभवतः दक्षिण अमेरिका में मैक्सिको अथवा पेरु बताया जाता है। मैक्सिको के आदिवासी लोग इसे ‘टोमेटो’ के नाम से पुकारते थे। इसी से इसका अंग्रेजी नाम टोमेटो पड़ा। 16वीं शताब्दी के प्रारम्भ में स्पेन निवासी इसे यूरोप में ले गये जहाँ के लोग इसे ‘गोल्डन एपिल’ अथवा ‘लव एपिल’ के नाम से पुकारते थे। भारत में इसका प्रवेश पुर्तग़ाल निवासी वास्कोडिगामा द्वारा बताया जाता है।[4]

टमाटर के फायदे

  • पथरी, खांसी, आर्थराइटिस, सूजन या मांसपेशियों के दर्द में टमाटर के सेवन का निषेध किया गया है।
  • टमाटर लीवर, गुर्दा और अन्य रोगों पर महत्वपूर्ण काम करते है। यह आंतों को व्यवस्थित करते है।
  • प्रतिदिन 5 लाल टमाटर का सेवन करने से जितनी आवश्यकता विटामिन 'ए' की होती है, उतनी विटामिन मिल जाता है।
  • रोज 100 ग्राम टमाटर से 20 कैलोरी ऊर्जा शरीर को प्राप्त होती है। रोज 1 से 2 टमाटर खाने से चिकित्सक की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
  • टमाटर को सलाद के रुप में खाने से ज्यादा लाभ होता है।
  • पके टमाटर भोजन के साथ लेने से भूख बढ़ती है, पाचन शक्ति मजबूत होती है और खून एवं पित्त से संबन्धित अनेक रोग दूर होते हैं।
  • टमाटर में फाइबर ज्यादा व कैलरीज कम होती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • टमाटर का रस तन-मन को ताजगी एवं सुस्ती को दूर करती है।
  • टमाटर में तेजाबी अंश होते हैं, जो पेट को साफ रखता है।
  • कम वजन वाले लोग यदि भोजन के साथ पक्के टमाटर खाए तो लम्बे समय तक उनका वजन बढ़ता है।
  • टमाटर अम्लपित्त, आमवात, सन्धिवात (जोड़ों का दर्द), सूजन और पथरी के रोगियों के लिए यह अनुकूल है।
  • कमज़ोर शरीर वाले लोग के लिए भोजन के साथ टमाटर अवश्य खाने चाहिए।
  • टमाटर का खट्टा रस मनुष्य के जठर के लिए उपयोगी, जलन को शांत करता है, पेट का दर्द, मेदवृद्धि (मोटापा में वृद्धि), सारक, खून को शुद्ध करता है और अग्निमान्द्य आदि के लिए लाभकारी है।
  • यह बवासीर, पीलिया और तेज बुखार को दूर करता है। सारक होने के कारण यह कब्जियत को मिटाते हैं।[5]

टमाटर से होने वाले नुकसान

  • उन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए, जिन्हें शीतपित्त का कष्ट हो, जिन लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा हो, जठर, आंतों में उपदंश हो और दस्त लग रहे हो तो ऐसे में टमाटर का सेवन करना लाभदायक नहीं है और इसका सूप भी नहीं पीना चाहिए।
  • तेज खाँसी में और पथरी के रोगी को टमाटर नहीं खाना चाहिए।
  • मांस पेशियों में दर्द तथा शरीर में कहीं सूजन हो तो टमाटर नहीं खाना चाहिए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. टमाटर (हिन्दी) डिजिटल मण्डी। अभिगमन तिथि: 26 अगस्त, 2010
  2. टमाटर (हिन्दी) ग्रामीण सूचना एवंम ज्ञान केन्द्र। अभिगमन तिथि: 26 अगस्त, 2010
  3. टमाटर (हिन्दी) डील। अभिगमन तिथि: 26 अगस्त, 2010
  4. टमाटर (हिन्दी) उत्तरा कृषि प्रभा। अभिगमन तिथि: 26 अगस्त, 2010
  5. टमाटर TOMATO (हिन्दी) जनकल्याण। अभिगमन तिथि: 26 अगस्त, 2010

सम्बंधित लिंक