सुंदर सिंह गुर्जर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 39: Line 39:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}{{अर्जुन पुरस्कार}}
{{पैरालम्पिक खिलाड़ी}}{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}{{अर्जुन पुरस्कार}}
[[Category:भारतीय खिलाड़ी]][[Category:भारतीय एथलीट]][[Category:मैदानी स्पर्धा]][[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:पैरालंपिक एथलीट]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:अर्जुन पुरस्कार]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:खेलकूद कोश]]
[[Category:भारतीय खिलाड़ी]][[Category:भारतीय एथलीट]][[Category:मैदानी स्पर्धा]][[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:पैरालंपिक एथलीट]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:अर्जुन पुरस्कार]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:खेलकूद कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Latest revision as of 11:05, 30 August 2021

सुंदर सिंह गुर्जर
पूरा नाम सुंदर सिंह गुर्जर
जन्म 1 जनवरी, 1996
जन्म भूमि करौली, राजस्थान
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र भाला फेंक, चक्का (डिस्कस) फेंक, शॉट पुट
पुरस्कार-उपाधि अर्जुन पुरस्कार, 2019
प्रसिद्धि भारतीय पैरालम्पिक एथलीट
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख देवेन्द्र झाझरिया
अद्यतन‎

सुंदर सिंह गुर्जर (अंग्रेज़ी: Sundar Singh Gurjar, जन्म- 1 जनवरी, 1996, करौली, राजस्थान) भारत के पैरालम्पिक एथलीट हैं। वह भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) के एथलीट हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक, 2020 में भारत के लिये काँस्य पदक जीता है। टोक्यो पैरालम्पिक, 2020 में भारत की ओर से तीन भाला फेंक खिलाड़ियों (देवेन्द्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह) ने प्रतिभाग किया था, जिनमें देवेन्द्र झाझरिया तथा सुंदर सिंह गुर्जर पदक जीतने में सफल रहे।


  • टोक्यो पैरालम्पिक, 2020 के जैवलिन थ्रो में भारत रियो वाली कामयाबी तो नहीं दोहरा सका, पर मेडल जीतने में कामयाब जरूर रहा। जैवलिन थ्रो में भारत के तीन एथलीटों ने शिरकत की, जिनमें रियो के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया के अलावा अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर शामिल थे। इनमें दो जैवलिन थ्रोअर भारत के लिए मेडल जीतने में कामयाब रहे।

thumb|left|250px|सुंदर सिंह गुर्जर

  • देवेन्द्र झाझरिया ने 64.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता तो सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर तक भाला फेंककर कांसा जीता। रियो की तरह गोल्ड तो जैवलिन में भारत की झोली में टोक्यो में नहीं गिर सका, पर डबल धमाल जरूर देखने को मिला।


  • पुरुषों के जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल श्रीलंका के दिनेश प्रियान हेराथ के नाम रहा, जिन्होंने 67.79 मीटर की दूरी नापते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड और पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में देवेन्द्र झाझरिया का रियो पैरालम्पिक में कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। हेराथ का जीता गोल्ड टोक्यो पैरालम्पिक में श्रीलंका की झोली में गिरा पहला मेडल भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख