टेनिस: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:टेनिस (को हटा दिया गया हैं।))
Line 19: Line 19:
[[Category:खेलकूद कोश]]
[[Category:खेलकूद कोश]]
[[Category:नया पन्ना मई-2012]]
[[Category:नया पन्ना मई-2012]]
[[Category:टेनिस]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 12:12, 25 May 2012

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

thumb|250px|टेनिस कोर्ट टेनिस का मूल नाम लॉन टेनिस होता है, एक आयताकार कोर्ट पर खेला जाने वाला खेल, जिसमें दो (एकल) या चार (युगल) खिलाड़ी जाली वाले रैकेटों से एक गेंद को मैदान के बीच में लगे जाल या नेट के ऊपर से आर-पार फेंकते हैं। इसमें उद्देश्य गेंद को इस तरह मारना होता है कि प्रतिद्वंदी गेंद तक न पहुँच पाये या वह उसे सही ढ़ग से ना लौटा पाए।

परिचय

टेनिस कोर्ट का माप एकल खेलों के लिए 23.77 X 8.23 मीटर और युगल के लिए 23.77 X 10.97 मीटर होता है। मध्य में नेट की ऊँचाई तीन फ़ीट होती है और यह दोनों तरफ़ कोर्ट से तीन फ़ीट बाहर गड़े साढ़े तीन फ़ीट ऊँचे खंभों पर बधाँ रहता है। टेनिस को मूलत: घास के कोर्ट के कारण 'लॉन टेनिस' कहा जाता था, जो अभी भी प्रचलन में है, लेकिन सबसे आम कोर्ट सामग्रियाँ मिट्टी [1], सीमेंट और कई गद्देदार डामरीकृत संजात और कृत्रिम सतहें हैं। टेनिस की गेंद दाबानुकूलित रबर क्रोड की बनी होती है, जिस पर उच्च गुणवत्ता वाला कपड़ा चढ़ा रहता है और इसका व्यास लगभग 68 मिमी और वज़न 56.7 ग्राम होता है।

इतिहास

रैकेट और गेंद के खेल [2] 12वीं-13वीं सदी के एक फ़्रांसीसी खेल ज्यू द पॉम [3] से निकले हैं। 1873 में मेजर वॉल्टर विंगफ़ील्ड ने स्फ़ेरिस्टिक नामक खेल की खोज की, जिससे आधुनिक आउटडोर टेनिस विकसित हुआ। यह खेल ग्रेट ब्रिटेन में जल्दी ही लोकप्रिय हो गया और पूरे ब्रिटिश साम्राज्य में फैल गया। thumb|250px|left|टेनिस रैकेटविंबल्डन ऑल इंग्लैड क्रॉके क्लब ने बाद में लॉन टेनिस संज्ञा पद जोड़ा और इसने 1877 में पहली विश्व टेनिस चैंपियनशिप को प्रायोजित किया। अमेरिका में व्यावसायिक टेनिस 1927 में यूएस प्रोफ़ेशनल लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना के साथ शुरू हुआ। 1968 में टेनिस के प्रशासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ [4] ने टेनिस की खुली प्रतियोगिता को स्वीकृति दी, जिसने एक ही प्रतियोगिता में शौक़िया खिलाड़ियों को पेशेवर खिलाड़ियों के विरुद्ध की अनुमति दे दी। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिताओं में पुरुषों के लिए डेविस कप [5] और महिलाओं के लिए फेडरेशन कप [6] आते हैं। ब्रिटेन और अमेरिका की महिला टीमों के बीच खेली जाने वाली विटमैन कप [7] प्रतियोगिता ग्रैंड स्लैम बनाती हैं और यह ग्रैंड स्लैम ग्रेट ब्रिटेन (विंबल्डन), अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से मिलकर बनता है। 1896 से 1924 तक टेनिस एक ओलिंपिक खेल था, 1988 में यह इन खेलों में फिर शामिल हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. क्ले, ज्यादातर जगहों पर हार्ड कोर्ट कहलाते हैं, यद्यपि [[|अमेरिका]] में इस शब्द से आशय किसी भी सख़्त सतह से है
  2. जिनमें ग्रेट ब्रिटेन का रियल टेनिस, ऑस्ट्रेलिया का रॉयल टेनिस और संयुक्त राज्य का कोर्ट टेनिस शामिल हैं, सभी एक ही खेल हैं और चारदीवारी के भीतर खेले जाते हैं
  3. हथेलियों का खेल
  4. 1913 में स्थापित
  5. 1900 में शुरु
  6. 1963 में शुरु
  7. 1923

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख