24 सितंबर: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
|||
Line 45: | Line 45: | ||
* | * | ||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
[http://www.univarta.com/history-of- | [http://www.univarta.com/history-of-today-24-9-2016/today-in-history/news/632524.html#Lm3meZ1K90ybbe2R.99 univarta.com] | ||
{{कैलंडर बाहरी कड़ियाँ}} | {{कैलंडर बाहरी कड़ियाँ}} | ||
Revision as of 10:52, 1 October 2016
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 सितंबर वर्ष का 267 वाँ (लीप वर्ष में यह 268 वाँ) दिन है। साल में अभी और 98 दिन शेष हैं।
24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
- 1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
- 1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
- 1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
- 1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
- 1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
- 1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।
- 1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
- 1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
- 1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
- 1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
- 2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
- 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
- 2008 - चीन और नेपाल ने दूर संचार के क्षेत्र में एक अहम् अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
- कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
- मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नालिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
- 2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
- 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप 515 से लोगों की मौत।
- 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक।
- 1861 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
- 1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
- 1925 - औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
- 1950 - मोहिन्दर अमरनाथ - भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1963 - पंकज पचौरी - वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार।
- 1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।
24 सितंबर को हुए निधन
- 1859 - सैन्य विद्रोह मे सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।
- 2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना. नृत्य की महान रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर|
24 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख