देवास: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "महत्वपूर्ण" to "महत्त्वपूर्ण")
No edit summary
Line 1: Line 1:
[[चित्र:Sayaji-Dwar-Dewas.jpg|250px|thumb|सयाजी द्वार, देवास]]
'''देवास''' एक प्राचीन शहर है, जो [[मध्य प्रदेश]] के [[मालवा]] क्षेत्र में स्थित [[देवास ज़िला|देवास ज़िले]] का मुख्यालय है। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी [[भोपाल]] यहाँ से लगभग 160 किलोमीटर तथा व्यावसायिक राजधानी [[इंदौर]] 35 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। देवास में [[भारत]] की कई औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित हैं, जो बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराती हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी देवास महत्त्वपूर्ण है।

{{tocright}}
====महत्त्व====
====महत्त्व====
देवास दो शब्दों 'देव' तथा 'वास' से मिलकर बना है। इसका अर्थ है- 'देवों का वास' अर्थात वह शहर जहाँ [[देवता|देवताओं]] का वास हो। देवास शहर धार्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यहाँ पर 'टाटा इंटरनेशनल, रेनबेक्सी, एस कुमार्स, जोनसन पाउडर तथा आयशर जैसे कई बड़े निजी क्षेत्र के उद्योग स्थित हैं। यहाँ पर भारत सरकार की एक अति महत्त्वपूर्ण इकाई 'बैंक नोट प्रेस' भी स्थित है, जहाँ पर उच्च गुणवत्ता के बैंक नोट छापे जाते हैं। [[भारत]] के शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य कलाकार श्री कुमार गन्धर्व की कर्मस्थली देवास ही रही है। मुख्य रूप से देवास माता [[तुलजा भवानी]] तथा चामुंडा माता के मंदिर के लिए भारत भर में प्रसिद्ध है।

Revision as of 13:07, 25 October 2016

250px|thumb|सयाजी द्वार, देवास देवास एक प्राचीन शहर है, जो मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित देवास ज़िले का मुख्यालय है। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी भोपाल यहाँ से लगभग 160 किलोमीटर तथा व्यावसायिक राजधानी इंदौर 35 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। देवास में भारत की कई औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित हैं, जो बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराती हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी देवास महत्त्वपूर्ण है।

महत्त्व

देवास दो शब्दों 'देव' तथा 'वास' से मिलकर बना है। इसका अर्थ है- 'देवों का वास' अर्थात वह शहर जहाँ देवताओं का वास हो। देवास शहर धार्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यहाँ पर 'टाटा इंटरनेशनल, रेनबेक्सी, एस कुमार्स, जोनसन पाउडर तथा आयशर जैसे कई बड़े निजी क्षेत्र के उद्योग स्थित हैं। यहाँ पर भारत सरकार की एक अति महत्त्वपूर्ण इकाई 'बैंक नोट प्रेस' भी स्थित है, जहाँ पर उच्च गुणवत्ता के बैंक नोट छापे जाते हैं। भारत के शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य कलाकार श्री कुमार गन्धर्व की कर्मस्थली देवास ही रही है। मुख्य रूप से देवास माता तुलजा भवानी तथा चामुंडा माता के मंदिर के लिए भारत भर में प्रसिद्ध है।

कैला माता मंदिर

देवास पर्यटन की दृष्टि से भी काफ़ी महत्त्वपूर्ण शहर है। यहाँ का कैला माता का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर एक बड़े परिसर में स्थित है। मंदिर ज्यादा पुराना नहीं है तथा दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण यहाँ पर स्थित भगवान हनुमान की विशालकाय प्रतिमा है। परिसर में कैला माता के अति सुन्दर मंदिर के अलावा भगवान शिव का एक अति सुन्दर मंदिर तथा शनि नवगृह मंदिर भी है।

कैसे पहुँचें
  • बस द्वारा- देवास राष्ट्रीय राजमार्ग तीन, आगरा-मुम्बई रोड, पर स्थित है तथा मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है।
  • रेल द्वारा- देवास रेलवे स्टेशन एक जंक्शन है तथा भारत के बड़े शहरों जैसे- दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई तथा जयपुर आदि से रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है।
  • हवाई मार्ग द्वारा- देवास का समीपस्थ हवाई अड्डा है, 'देवी अहिल्या बाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदौर', जो देवास से 45 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है तथा भारत के कई मुख्य शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख