1988: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 40: | Line 40: | ||
* [[29 जून]] - [[गवरी देवी]] - [[राजस्थान]] की प्रसिद्ध मांड गायिका। | * [[29 जून]] - [[गवरी देवी]] - [[राजस्थान]] की प्रसिद्ध मांड गायिका। | ||
* [[22 जून]] - [[भदन्त आनन्द कौसल्यायन]] - प्रसिद्ध [[बौद्ध]] विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा [[पालि भाषा]] के मूर्धन्य विद्वान। | * [[22 जून]] - [[भदन्त आनन्द कौसल्यायन]] - प्रसिद्ध [[बौद्ध]] विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा [[पालि भाषा]] के मूर्धन्य विद्वान। | ||
* [[24 अगस्त]] - [[छ छुंगा]] - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा [[मिज़ोरम]] के प्रथम [[मुख्यमंत्री]] थे। | |||
* [[14 अगस्त]] - [[कैलाश नाथ वांचू]] - [[भारत]] के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे। | * [[14 अगस्त]] - [[कैलाश नाथ वांचू]] - [[भारत]] के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे। | ||
* [[9 अक्टूबर]]- [[सैफ़ुद्दीन किचलू]]- [[पंजाब]] के स्वतंत्रता सेनानी। | * [[9 अक्टूबर]]- [[सैफ़ुद्दीन किचलू]]- [[पंजाब]] के स्वतंत्रता सेनानी। |
Revision as of 07:54, 8 February 2020
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1988 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2045 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1910 है।
वर्ष ईसवी सन् 1988 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 13 जनवरी - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
- 30 जनवरी - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।
- 31 जनवरी - पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
- 3 फ़रवरी - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
- 12 फ़रवरी -
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
- पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
- 13 फ़रवरी - बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
- 14 फ़रवरी - फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
- 15 फ़रवरी - आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
- 20 फ़रवरी - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
- 8 अप्रैल - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 9 अप्रैल - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
- 20 अगस्त - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
- 21 अगस्त - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
- 27 सितम्बर - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
- 15 नवम्बर - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
- 1 दिसम्बर - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 31 दिसंबर - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
वर्ष ईसवी सन् 1988 में जन्मे व्यक्ति
- 4 जनवरी - नाबिला जमशेद, भारतीय लेखक।
- 20 फ़रवरी - जीया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री
- 20 अक्टूबर - कृष्णप्पा गौतम - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
- 15 दिसंबर- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान
वर्ष ईसवी सन् 1988 में हुए निधन
- 31 जनवरी - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार
- 18 फ़रवरी- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1 मार्च - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
- 31 मई - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक
- 2 जून - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता
- 29 जून - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
- 22 जून - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।
- 24 अगस्त - छ छुंगा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- 14 अगस्त - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 9 अक्टूबर- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
- 29 अक्टूबर - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
- 24 दिसम्बर- जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार
- 19 दिसम्बर - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार
वर्ष ईसवी सन् 1988 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख