लिलिमा मिंज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 17:08, 3 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
लिलिमा मिंज
पूरा नाम लिलिमा मिंज
जन्म 10 अप्रॅल, 1994
जन्म भूमि ओडिशा
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र हॉकी
प्रसिद्धि भारतीय हॉकी खिलाड़ी
नागरिकता भारतीय
खेल स्थान मिडफील्डर
अन्य जानकारी लिलिमा मिंज ने भारत के लिए 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
अद्यतन‎

लिलिमा मिंज (अंग्रेज़ी: Lilima Minz, जन्म- 10 अप्रॅल, 1994, ओडिशा) भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। हॉकी टीम में वह मिडफील्डर की भूमिका में खेलती हैं। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने पहले फॉरवर्ड के रूप में की और फिर इसके बाद मिडफील्डर बन गईं।

परिचय

  • लिलिमा मिंज पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय टीम की प्रमुख सदस्यों में से एक रही हैं।
  • उन्होंने भारत के लिए 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
  • अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने पहले फॉरवर्ड के रूप में की और फिर इसके बाद मिडफील्डर बन गईं।
  • फॉरवर्ड से मिडफील्ड क्षेत्र में जाने के पीछे का कारण बताते हुए लिलिमा मिंज कहती हैं कि- "जब मैंने पहली बार हॉकी खेलना शुरू किया था तो हम एक ऐसी प्रणाली में खेले थे, जिसमें हमारी टीम में पांच फॉरवर्ड थे और मैं एक विंगर के रूप में खेलती थी। बाद में हमारे कोच ने मुझे मिडफील्ड क्षेत्र में स्थानांतरित करने का फैसला किया, क्योंकि मेरे पास लगातार ऊपर-नीचे होने की सहनशक्ति और धैर्य था। मिडफील्डर बनना बहुत दिलचस्प रहा, क्योंकि हम मैचों के दौरान फॉरवर्ड और डिफेंडरों का समर्थन करते हैं। अगर हम आक्रमण कर रहे हैं तो हम गेंद को जितना संभव हो, उतना आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। अगर हमारे विरोधियों के पास गति है तो हम डिफेंडरों का साथ देते हैं"।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ

  1. लिलिमा मिंज 100 से अधिक मैचों में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए चुनी जा चुकी हैं।
  2. रियो ओलम्पिक खेल में भागीदारी के लिए ओडिशा खनन निगम द्वारा रुपये 10 लाख की विशेष प्रोत्साहन राशि प्राप्त की थी।
  3. इंचियोन में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए अक्तूबर 2014 में ओडिशा सरकार द्वारा रुपये 75,000 और ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 10,000 का पुरस्कार लिलिमा मिंज को मिला।
  4. जर्मनी में वर्ष 2013 में आयोजित जूनियर महिला विश्व कप में भारत को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए लिलिमा मिंज को 'महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड' द्वारा एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः