टी. पी. पद्मनाभन नायर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:54, 13 October 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|टी. पी. पद्मनाभन नायर टी. पी. पद्मनाभन नायर (अंग्रेज़ी: T. P. Padmanabhan Nair) भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं। केरल के टी. पी. पद्मनाभन नायर को केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा साल 2015 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया है, जो खेल में आजीवन उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।

  • कन्नूर के चेरुकुन्नू के रहने वाले टी. पी. पद्मनाभन नायर उर्फ टीपीपी नायर राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान बनने वाले पहले केरलवासी थे।
  • उनके नेतृत्व और प्रशिक्षण वाली टीम ने 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।
  • टी. पी. पद्मनाभन नायर 1958 के टोक्यो एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे।
  • एक खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में टी. पी. पद्मनाभन नायर का लगभग 40 वर्षों का पेशेवर कॅरियर है। उन्होंने सेवाओं और रेलवे टीमों का प्रतिनिधित्व किया और रेलवे और महाराष्ट्र टीमों के लिए कोच की भूमिका भी निभाई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः