सोन नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:39, 19 April 2011 by रेणु (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search
  • सोन नदी का उदगम मैकाल पर्वत के अमरकण्टक नामक पठारी भाग से है। इसे सोनभद्र के नाम से पुकारा जाता है।
  • सोन नदी का एक अन्य नाम हिरण्यवाह भी है।
  • यह नदी झारखण्ड के उत्तरी-पश्चिमी छोर पर सीमा का निर्माण करती है।
  • यह पलामू की उत्तरी सीमा बनाती हुई प्रवाहित होती है।
  • सोन घाटी भौगर्भिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम में नर्मदा नदी घाटी का लगभग अनवरत विस्तार है।
  • यह गंगा की प्रमुख दक्षिणी सहायक नदी है। इसका उद्गम स्थल मध्य प्रदेश राज्य है।
  • इसका ज़्यादातर हिस्सा वनाच्छादित है और जनसंख्या कम है।
  • यह घाटी कैमूर पर्वतश्रेणी (उत्तर) और छोटा नागपुर (दक्षिण) से घिरी हुई है।
  • मौसमी (बरसाती) नदी होने के कारण यह परिवहन की दृष्टि से महत्त्वहीन है।
  • इसकी अनेक सहायक नदियाँ हैं, जिसमें दो मुख्य हैं।
  1. रिहन्द
  2. कुनहड
  • यह मानपुर तक उत्तर की ओर बहने के बाद पूर्वोतर दिशा में मुड़ती है।
  • यह नदी मिर्ज़ापुर ज़िले के दक्षिणी भाग से प्रवाहित होती है और पटना से पहले दीनापुर से 16 किलोमीटर ऊपर गंगा नदी से मिल जाती है।
  • इसकी कुल लम्बाई 780 किलोमीटर है।
  • सोन नदी की कुछ सहायक नदियों पर बांध बनाए गए है और उत्तर प्रदेश में 'डेहरी ऑन सोन नहर प्रणाली' के आरंभिक स्थल है।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः