शारदा नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:53, 30 March 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "किमी." to "किलोमीटर")
Jump to navigation Jump to search

उदगम स्थल

शारदा नदी का उदगम स्थान उत्तराखंड के पूर्वोत्तर कुमाऊँ क्षेत्र का मिलाम हिमनद और गण्डक महान हिमालय है जो यहाँ से निकलती हुई उत्तर प्रदेश में बहती है। इसे प्रारम्भ में काली गंगा के नाम से पुकारा जाता है। उदगम के निकट इसकी दो सहायक नदियाँ हैं।

  • धर्मा
  • लिसार

संगम

उदगम के बाद लगभग 160 किलोमीटर प्रवाहित होने के पश्चात पंचेश्वर के निकट इसमें सरयू और पूर्वी रामगंगा आकर मिलती हैं। यहीं से यह नदी सरयू या शारदा के नाम से पहाड़ियों में चक्करदार मार्ग से होकर ब्रह्मदेव के निकट मैदानी भाग में प्रवेश करती है। यहाँ यह कई भागों में बँट जाती है। परन्तु आगे चलकर मुढ़िया के निकट से सभी प्रवाह मार्ग पुनः एक हो जाते हैं। बहरामघाट के निकट पहुँचकर यह करनाली तथा घाघरा नदी में मिल जाती है।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः