मालेगांव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:34, 4 June 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) (मालेगांव महाराष्ट्र का नाम बदलकर मालेगांव कर दिया गया है)
Jump to navigation Jump to search

मालेगांव नगर पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र राज्य, दक्षिण-पश्चिम भारत, गिरना नदी पर मुंबई (भूतपूर्व बंबई)-आगरा राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित है।

कृषि और उद्योग

कृषि उत्पादों का एक महत्त्वपूर्ण विपणन स्थल यह नगर हथकरघा उद्योग का विख्यात केंद्र है। 1940 के दशक से यहाँ काफ़ी तरक्की हुई। यहाँ उत्पादित सूती व रेशमी कपड़ा मुख्यत: मुंबई, पुणे (भूतपूर्व पूना) और सतारा भेजा जाता है।

शिक्षण संस्थान

यह एक शैक्षणिक केंद्र भी है और यहाँ पुणे विश्वविद्यालय, से संबद्ध कई महाविद्यालय है। जिनमे मोहम्मदिया तिबिया महाविद्यालय, डेंटल कॉलेज, एक इंजीनियरिंग और एक फार्मेसी कॉलेज है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार मालेगांव की कुल जनसंख्या 4,09,190 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः