इच्छा देवी का मन्दिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:27, 29 July 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''इच्छा देवी का मन्दिर''' बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इच्छा देवी का मन्दिर बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मन्दिर बुरहानपुर तहसील में बुरहानपुर-एदलाबाद मुख्य सड़क पर बुरहानपुर से लगभग 21 कि.मी. की दूरी पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर ग्राम इच्छापुर में स्थित है।

निर्माणकर्ता

माना जाता है कि ग्राम इच्छापुर का नाम 'इच्छा देवी'[1] के नाम पर रखा गया है। देवी के लिये पास ही पहाड़ी पर एक मंदिर बनाया गया है। ऐसी जनश्रुति है कि एक मराठा सूबेदार ने संकल्प किया था कि यदि उसे पुत्र की प्राप्ति होगी तो वह देवी के लिए एक मंदिर और कुएँ का निर्माण करवायेगा। जब उसकी इच्छा पूरी हुई तो उसने कुएँ और मंदिर का निर्माण करवाया। बाद में मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कार्य भुस्कुटे परिवार द्वारा करवाया गया।

देवी प्रतिमा

इच्छा देवी मन्दिर में स्थापित देवी की मूर्ति अति प्राचीन है। इस चमत्कारिक देवी के दर्शन तथा आराधना हेतु महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं और मनौतियां मानते है। भक्तगण इच्छा पूर्ति होने पर मनौतियां चढ़ाने व देवी की पूजा, अर्चना हेतु आते हैं।

मेले का आयोजन

इस मन्दिर में चैत्र मास में एक वार्षिक मेले का आयोजन होता है, जो दो दिन तक चलता है। इसमें शहर और आसपास से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते है। मेले की व्यवस्था पूर्व में जनपद सभा के अधीन थी। वर्तमान में ग्राम पंचायत इच्छापुर मेला व्यवस्था का समस्त कार्य देखती है।

इच्छा देवी ट्रस्ट

वर्तमान में 'इच्छा देवी ट्रस्ट' बन जाने के बाद इस मंदिर का कायाकल्प हो गया है। दान दाताओं की मदद से मंदिर का भव्य स्वरूप बनाया गया है। नीचे आवासीय व्यवस्था बर्तनों इत्यादि के साथ उपलब्ध की गई है, जिससे यहाँ दूर-दूर से नागरिक गण विवाह सम्बन्ध करने भी बड़ी संख्या में आते है। ट्रस्ट के प्रयास से पहाड़ों पर स्थापित मंदिरों के अनुसार यहाँ भी उत्तम व्यवस्था की गई है, जिसमें निरंतर प्रगती जारी है। इस पवित्र धार्मिक स्थल पर बहुत दूर-दूर से भक्तगण दर्शन करने के लिए पधारते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. इच्छा पूरी करने वाली

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः