चंडी देवी मंदिर, हरिद्वार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:24, 30 December 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''चंडी देवी मंदिर''' उत्तराखण्ड की पवित्र धार्मिक नग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चंडी देवी मंदिर उत्तराखण्ड की पवित्र धार्मिक नगरी हरिद्वार में नील पर्वत के शिखर पर स्थित है। यह गंगा नदी के दूसरी ओर अवस्थित है। यह देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। चंडी देवी मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है।

निर्माण

यह मंदिर कश्मीर के राजा सुचेत सिंह द्वारा 1929 ई. में बनवाया गया था। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने आठवीं शताब्दी में चंडी देवी की मूल प्रतिमा यहाँ स्थापित करवाई थी।

किंवदंती

किवदंतियों के अनुसार चंडी देवी ने शुंभ-निशुंभ के सेनापति 'चंद' और 'मुंड' को यहीं मारा था। जबकि एक अन्य लोककथा के अनुसार नील पर्वत वह स्थान है, जहाँ हिन्दू देवी चंडिका ने शुंभ और निशुंभ राक्षसों को मारने के बाद कुछ समय आराम किया था।

कैसे पहुँचें

इस स्थान तक पहुँचने के लिए यात्री हरिद्वार में कहीं से भी ऑटोरिक्शा, टैक्सी, या तांगा ले सकते हैं। चंडीघाट से 3 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद यहाँ पहुंचा जा सकता है। अब इस मंदिर के लिए रोप वे भी बना दिया गया है। रोप वे के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जाने लगे हैं। केबल कार भी एक अच्छा विकल्प है और इससे पहुँचने में 25 मिनट का समय लगता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः