अनीता पौलदुरई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:26, 8 July 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अनीता पौलदुरई''' (अंग्रेज़ी: ''Anitha Pauldurai'', जन्म- 22 जून, ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अनीता पौलदुरई (अंग्रेज़ी: Anitha Pauldurai, जन्म- 22 जून, 1985, चेन्नई, तमिलनाडु) भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान हैं। वह 18 साल भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम (साल 2000 से 2017) के लिये खेली हैं। अनीता पौलदुरई नौ एशियन बास्केटबॉल कन्फेडरेशन (एबीसी) चैंपियनशिप खेलने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जो लगातार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीता के नाम नेशनल चैंपियनशिप में 30 पदक हैं।

  • चेन्नई की रहने वाली अनीता पौलदुरई ने 11 साल की उम्र में ही बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दिया था।
  • उन्हें वॉलीबॉल और एथलेटिक्स ज्यादा पसंद थे, लेकिन उनके स्कूल के बास्केटबॉल कोच ने उन्हें इस खेल को चुनने की सलाह दी। यह उनके कॅरियर के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
  • 19 साल की उम्र में अनीता पौलदुरई सीनियर टीम का नेतृत्व करने वाली सबसे कम उम्र की कप्तान बन गईं।
  • अनीता पौलदुरई ने दोहा 2013 में प्रथम 3x3 एफ़आईबीए एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2012 में हैयांग, चीन के तीसरे एशियाई बीच गेम्स में स्वर्ण पदक, 2011 में श्रीलंका के दक्षिण एशियाई बीच गेम्स में स्वर्ण पदक और 2009 में वियतनाम के एशियाई इंडोर गेम्स में रजत पदक जीता।
  • साल 2017 में उन्हें भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था।
  • 2018 में तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया था।
  • 2021 में भारत सरकार द्वारा उन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः