रेबीज़
32px | यह लेख की आधार अवस्था ही है, आप इसको तैयार करने में सहायता कर सकते हैं। |
250px|रेबीज़ का लक्षण |
रेबीज़ का लक्षण |
250px|रेबीज़ का लक्षण |
रेबीज़ का लक्षण |
250px|रेबीज़ से ग्रसित आदमी |
रेबीज़ से ग्रसित आदमी |
250px|रेबीज़ से ग्रसित कुत्ता |
रेबीज़ से ग्रसित कुत्ता |
250px|रेबीज़ का टीका |
रेबीज़ का टीका |
250px|रेबीज़ का विषाणु |
रेबीज़ का विषाणु |
- रेबीज़ (Rabies)
रेबीज़ एक खतरनाक रोग है। रेबीज़ जिसे जलांतक (जल भीती या हाईड्रोफोबिया) भी कहा जाता है। क्योंकि इस रोग में मरीज़ पानी भी नहीं पी पाता है। पानी के देखने से भी उसे आकस्मिकतौर पर दौरा पड़ जाता है। यह पशुओं से फैलने वाला वायरस जूनोटिक इन्फेक्शन है। इससे इनकैफोलाइटिस जैसा उपद्रव होता है, जो कि निश्चित रूप से चिकित्सा न किये जाने पर घातक होता है। इसका प्रमुख कारण किसी पागल कुत्ते का काटना होता है।[1]
फैलाव और संक्रमण
ज़ाहिर है रेबीज़ ग्रस्त जानवरो के काटने या फिर खुले घाव को चाटने से भी यह रोग आदमी को अपनी चपेट में ले लेता है। ऐसे जानवर को इसीलियें रेबिड एनीमल कहा जाता है। यह इन्फेक्शन पशुओं में लड़ने या काटने से फैलता है। जब ऐसे संक्रमित पशु आदमी के संपर्क में आते हैं तो इसे आदमी में भी फैलाते हैं। आदमी से आदमी में यह इन्फेक्शन नहीं फैलता। आम तौर पर स्ट्रीट डॉग्स वैसे कुत्ते बिल्ली, बन्दर, कभी कभार रीछ, भेड़िया, अफ्रीका और एशिया में पाए जाने वाली जंगली कुत्तो की एक नस्ल, जो मरे हुए पशुओं पर ही ज़िंदा रहती है (हयेना) को भी यह रोग हो जाता है। तकरीबन तीस लाख लोग हर साल इन जानवरो के काटे जाने पर रेबीज़ के टीके लगवातें हैं। बुनियादी तौर पर यह पशुओं का ही रोग है। जंगली पशुओं और गली मोहल्ले के कुत्तों में यह अकसर देखा जाता है। इन रेबिड जानवरो की लार में ही इसका वायरस (विषाणु) पाया जाता है। इसीलिए इनके काटने के अलावा वायरस इसके चाटने से भी कटी फटी त्वचा में दाखिल हो सकता है। दाखिल होते ही यह मनुष्य के कनेक्तिव टिश्युज (आबन्धी ऊतकों ) में द्विगुणित होने लगता है, मल्टीप्लाई करता है, पेशियों में पहुंचता है। स्नायु में दाखिल होकर यह हमारे दिमाग तक अपनी पहुँच बनाता है और यहाँ पर एक बार फिर अपनी जरूरत पूरी करता है, ज़मके मल्टीप्लाई करता है। और में एनसेफलाइटिस उत्पन करता है जो कि घातक होती है। दिमाग से इसके विषाणु नर्व्ज़ से होते हुए, अन्य अंगों तक पहुंचतें हैं। लार ग्रंथियों तक भी आखिरकार आ ही जाते हैं। काटने के दस दिन बाद से तीन साल तक भी यह रोग आदमी को अपनी चपेट में ले सकता है। आम तौर पर यह अवधि एक से तीन माह ही होती है। बच्चों में यह अवधि (इन्क्यूबेशन पीरियड और भी कम रहता है)। रेबीज़ के विषाणु लार के अलावा रेबीज़ ग्रस्त मरीज़ के अन्य स्रावों में भी आ जाते हैं, इसलिए तीमारदार को भी पूरी एहतियात के साथ खुद को बचाए रहना पड़ता है।[2]
लक्षण
रेबीज़ एक खतरनाक रोग है। एक बार हो जाए फिर ईश्वर ही मालिक है। मृत्यु अवश्यम-भावी है। आदमी में इस रोग के कई चरण दिखलाई देतें हैं। प्रारंभिक लक्षण हैं - बुखार, मतली और सिर दर्द।
धीरे-धीरे इन्फेक्शन इन्द्रिय संस्थान में फैलता है और मसल्स की आकस्मिक ट्विचिंग (एक दम से पेशी का सिकुड़ना जिस पर मरीज़ का कोई बस नहीं रहता), नर्व्ज़ (स्नायु) और पेशी में पीड़ा, बेहद हो सकती है। ज्वर, सिरदर्द के अलावा जनरल मेलिस दिखलाई देगी भूख गायब हो जायेगी। मरीज़ एक दम से बेचैनी अनुभव करेगा, बेहद उत्तेजित और चिड-चिडा हो जाएगा। हाइपर एक्टिव होने के अलवा ज्यादातर मामलों में मरीज़ का व्यवहार अजीबो गरीब और फ्यूरियस दिखलाई देगा। प्रकाश और आवाज़ दोनों ही आकस्मिक दौरे (रोग के बेहद बढ़ने की वजह बन सकतें हैं)। स्पर्श भी बेहद सीज़र्स (अनैच्छिक छटके) की वजह बन सकता है। एक साथ मिलकर भी ये कारक सीज़र्स की वजह बन सकतें हैं।
पानी पीने से लेरिंक्स (स्वर पेटी, जहां स्वर-तंत्री यानी वोकल कोर्ड्स होतीं हैं) की एंठन पैदा होती है और रुद्धता होकर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसीलिए मरीज़ पानी से खौफ खाने लगता है। यहाँ तक की पानी आवाज़ और पानी को देखना भी उसमे खौफ पैदा करता है। मरीज़ हाईड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाता है। रेबीज़ के पीड़ित पशु भी पानी से डरते हैं। एक बार यह लक्षण प्रकट होने पर समान्यता इसका कोई इलाज नहीं है और रोगी श्वासावरोध (रिस्पाय्रेत्री अरेस्ट) से मर जाता है।
कुछ मरीज़ लकवा ग्रस्त हो जाते हैं, फालिज या पेरेलेसिस की चपेट में आ जाते हैं। बेशक जीवन के आख़िरी क्षण तक यह चेतन्य बने रहतें हैं। जो बच जाते हैं, वह कोमा में चले जाते हैं। गहन देख रेख के अभाव में सभी मरीज़ 1-3 सप्ताह में शरीर छोड़ जाते हैं।Cite error: The opening <ref>
tag is malformed or has a bad name
बचाव
रेबिड जानवरों के काटे जाने के बाद हर चंद कोशिश यह रहनी चाहिए, विषाणु नर्व टिश्यु तक ना पहुँच पाए, इसके बाद वेक्सीन या कोई और चिकित्सा बेअसर ही सिद्ध होती है। जख्म की संभालना बेहद जरूरी है। काटे जाने के बाद उस स्थान को कम से कम दस मिनट तक साबुन रगड़ रगड़ कर बहते कुनकुने पानी से साफ़ करते रहना चाहिए। उसके बाद खुले पानी से जख्म को फ्लश करते रहिये। अब 1% सोल्यूशन बेन्ज़ल-कोनियमक्लोराइड से जख्म को इर्रिगेट करते रहिये। ऐसा करने से रेबीज़ के वायरस आम तौर पर मर जाते हैं। इसके बाद टेटनस का टीका मरीज़ को लगना ही चाहिए। एंटी-बाय्तिक्स भी डॉ की सलाह पर सही दिए जाने चाहिए। घाव के गिर्द के डेड या बेहद विक्षत ऊतकों को काटकर साफ़ कर देना चाहिए। घाव को खभी भी ढकें नहीं, इसकी पट्टी न करें और टाँके किसी भी हाल में नहीं लगाने हैं। नजदीकी दवाखाने में या सरकारी अस्पताल में जायें, जहॉं ए.आर.वी. उपलब्ध होती है। यदि कुत्ता पालतू है तो जाने कि उसे टीका दिलाया गया अथवा नहीं और जाने की उसे घुमाने ले जाया जाता है या नहीं। उस क्षेत्र के अन्य घूमंतु पशुओं की जानकारी प्राप्त करें।
इसका निदान लाक्षणिक है। कुत्ते काटने का वृत्तान्त और कुत्ते काटने के निशान देखे जाते हैं। रक्त और लार की परीक्षा करने पर वायरस देखे जाते हैं। किन्तु इसका कोई सारांश नहीं होता। प्रायः मरणोपरान्त मस्तिष्क के नमूने लेने पर इसमें लाक्षणिक नेग्री बॉडिज देखी जाती है, जो कि वायरस के इन्फेक्शन के कारण होती है।Cite error: The opening <ref>
tag is malformed or has a bad name
रेबीज़ के टीके
पहले रेबीज़ के टीके मरीज़ के पेट में लगते थे, जो बेहद तकलीफ देते थे, इन्हें बकरे के दिमाग से तैयार किया जाता था। ये टीके उतने असरदार भी नहीं थे। अब टिश्यु कल्चर वेक्सींस उपलब्ध हैं। यह वेक्सीनें बेशक महंगी हैं, लेकिन एक दम से सुरक्षित, पीड़ा रहित एवं कारगर रहतीं हैं। कुत्ता काटने पर प्रत्येक को एंटी रैबीज लगाया जाता है। इससे रोग निवारण और कुत्ता संक्रमित हो तो रोग से रक्षा होती है। रैबिज रोकथाम की मुख्यधारा चिकित्सा है कि कुत्ता काटते ही तुरन्त 6 से 8 घंटे या अधिक से अधिक 24 घंटों में एंटी बायोटिक का टीका या इम्यूनोग्लोबलिन लगवा लेना चाहिए। जो एंटी बॉडीज होती है। यह इन्फेक्शन को रोक सकता है। इस टीको के 3, 5 या 7 इन्जेक्शन दिये जाते हैं। यह रोगी के शरीर पर कुत्ता काटने और कुत्ते में रैबिज होने पर आधारित होता है। यदि कुत्ता काटने के 10 दिन के बाद तक भी स्वस्थ है तो सावधानी के लिए 3 इन्जेक्शन ही पर्याप्त है।Cite error: The opening <ref>
tag is malformed or has a bad name
टीका लगवाने का समय
जब कुत्ते में रोग के लक्षण दिखलाई दें (ज़ाहिर है नज़र रखनी पड़ेगी कुत्ते पर, उस रेबिड एनीमल पर जिसने काटा है)। यदि कुत्ता असामान्य व्यवहार करता है जैसे कई अन्य लोगों को काटता है, बिना छेड़छाड़ के काटता है, इधर-उधर भागता है, क्रोधित घूरता है और लगातार लार टपकती है या किसी कोने में निढ़ाल पड़े रहता है, पानी नहीं पीता या आपको काटने के बाद 10 दिन में मर जाता है, तो यह समझना चाहिए कि कुत्ता रैबिड है। ऐसी स्थिति में इन्जेक्शन का पूरा कोर्स लेना चाहिए। निश्चित रूप से रैबिड कुत्ते ने काटा हो तो एंटीबॉडिज की अतिरिक्त चिकित्सा और इम्यूनोग्लोबिन लेना चाहिए। इससे रोग का निवारण होने में सहायता मिलती है।
आप उसके बारे में कुछ भी ना जान सकें और वह गायब हो जाए। बिना उकसाए जब वह आपको काट ले। जब वह खुद रेबीज़ से ग्रस्त (पाजिटिव) पाया जाए। उसके मारे जाने के बाद या खुद मरने के बाद परीक्षणों से रेबीज़ की शिनाख्त हो जाए। टीका लगवाने के एक माह बाद तक भी शराब (किसी भी रूप में एल्कोहल) का सेवन ना किया जाए। बिना वजह बेहद मानसिक और शारीरिक श्रम से बचा जाए। देर रात के बाद ना सोया जाए (समय से सोना जरूरी है)। स्तिरोइड्स तथा इम्यूनो-सप्रेसर ड्रग्स का स्तेमाल ना किया। जाए टीकों का कोर्स हर हाल में पूरा किया जाए। बीच में छोड़ना खतरनाक हो सकता है। मरीज़ रोग ग्रस्त हो सकता है।Cite error: The opening <ref>
tag is malformed or has a bad name
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ Rabies - रैबिज (हिन्दी) (पी.एच.पी) HELP। अभिगमन तिथि: 22 मार्च, 2011।
- ↑ रेबीज़ एक खतरनाक रोग सिद्ध हो सकता है .. (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल)। । अभिगमन तिथि: 22 मार्च, 2011।
बाहरी कड़ियाँ
- रेबीज़ रोग
- विश्व रेबीज़ दिवस
- टीके के बिना भी हो सकेगा रेबीज़ का इलाज़
- रेबीज़ से मौतें -भारत और चीन में सबसे ज्यादा
- पागल कुत्ते के काटने से रेबीज़ हो जाती हैं
संबंधित लेख