प्रयोग:Ravi4

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

इतिहास सामान्य ज्ञान

1 भारत के इतिहास के सन्दर्भ में 'अब्दुल हमीद लाहौरी' कौन था?

अकबर के शासन में एक महत्वपूर्ण सैन्य कमाण्डर
शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
औरंगज़ेब का एक महत्वपूर्ण सामन्त तथा विश्वासपात्र
मुहम्मदशाह के शासन में एक इतिहासकार एवं कवि

2 'धरमट का युद्ध' (अप्रैल 1658) निम्न में से किनके बीच बीच लड़ा गया था?

मुहम्मद ग़ोरी और जयचन्द्र
बाबर और अफ़ग़ान
औरंगज़ेब और दारा शिकोह
अहमदशाह और मराठा

3 मुग़ल काल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसको 'बाबूल मक्का' (मक्का द्वार) कहा जाता था?

कालीकट
भड़ौच
खम्भात
सूरत

4 दिल्ली का पुराना क़िला किसके द्वारा बनवाया गया था?

शेरशाह
अकबर
शाहजहाँ
हुमायूँ

5 अमरकोट के राजा वीरसाल के महल में किस मुग़ल बादशाह का जन्म हुआ था?

बाबर
औरंगज़ेब
अकबर
जहाँगीर

6 मुग़ल दरबार में ‘पर्दा शासन’ के लिए ज़िम्मेदार ‘अतका खेल’ या ‘हरम दल’ की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी?

माहम अनगा
हमीदा बानू
मेहरुन्निसा
जहाँआरा बेगम

7 निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को इस्लाम धर्म का शत्रु कहा है?

अब्बास ख़ाँ सरवानी
बदायूंनी
अहमद ख़ाँ
मीर अलाउद्दौला कजवीनी

8 अकबर ने किसे ‘कविराय’ या ‘कविराज’ की उपाधि प्रदान की थी?

बीरबल
अबुल फ़ज़ल
फ़ैज़ी
[रहीम|अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना]]

9 जहाँगीर के निर्देश पर किसने अबुल फ़ज़ल की हत्या की थी?

युसूफजाइयों ने
उजबेगों ने
वीरसिंह बुन्देला ने
अफ़ग़ानियों ने

10 ‘मैंने अपना राज्य अपनी प्यारी बेगम के हाथों में एक प्याला शराब और एक प्याला शोरबे के लिए बेच दिया है।’ यह कथन किस बादशाह का है?

जहाँगीर
शाहजहाँ
औरंगज़ेब
हुमायूँ

11 ‘जो चित्रकला के शत्रु हैं, मैं उनका शत्रु हूँ।’ यह कथन किस बादशाह का है?

शिवाजी
राणा प्रताप
जहाँगीर
शेरशाह

12 किस जाट नेता ने बादशाह अकबर के मक़बरे (सिकन्दरा) को हानि पहुँचाई तथा अकबर की कब्र को खोदकर उसकी अस्थियों को जला दिया?

गोकुला
राजाराम
चूड़ामणि
बदनसिंह

13 किस मुग़ल बादशाह को उसकी प्रजा ‘शाही वेश में एक फकीर’ कहती थी?

दारा शिकोह
अस्करी
शाहजहाँ
औरंगज़ेब

14 राजपूताना के निम्न राज्यों में से किस एक राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी?

आमेर
मेवाड़
बीकानेर
राजस्थान

15 शिवाजी के अष्टप्रधान का जो सदस्य विदेशी मामलों की देख-रेख करता था, वह कौन था?

पेशवा
सचिव
बालाजी बाजीराव
सुमन्त