चोपता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:49, 3 September 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''चोपता''' उत्तराखंड के [[रुद्रप्रयाग|रुद्रप्रयाग ज़...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में उखीमठ से 37 किलोमीटर दूर समुद्र की सतह से 9515 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह पहाड़ी स्थान एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहाँ पहुँच कर मन को शांति और विश्राम मिलता है। चोपता को गाँव और कस्बे में से किसी भी खाँचे में नहीं डाल सकते। यह सिर्फ एक पड़ाव है, जहाँ केदारनाथ और बदरीनाथ के बीच चलने वाली गाड़ियाँ सुस्ताने के लिए रुकती हैं। यहाँ कोई मकान नहीं है। सड़क के किनारे कुछ ढाबे और चाय की दुकानें हैं। नजदीक ही एक पहाड़ी पर बने टिन की छत वाले कमरे हैं।  

पर्यटन स्थल

गढ़वाल क्षेत्र में गोपेर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर गोपेर-ऊखीमठ मार्ग पर स्थित चोपता पड़ता है। यह छोटा-सा हिल स्टेशन है, जहाँ की सुंदरता किसी साँचे में कैद तस्वीर जैसी लगती है। यह किसी दूसरी दुनिया यानी धरती पर स्वर्ग जैसा अहसास कराती है। मनोरम दृश्यों वाला यह स्थल भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून दिलाने वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 9515 फुट की ऊंचाई पर स्थित चोपता घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहाँ से तुंगनाथ एवं चंद्रशिला के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है।[1]

क्या देखें

इस खूबसूरत स्थल से हिमालय की नंदादेवी, त्रिशूल एवं चौखम्बा पर्वत श्रृंखला के विहंगम दृश्य दिखते हैं। जब सूर्य की किरणें हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो यहाँ की सुबह काफी मनोरम लगती है। यहाँ कई यादगार पर्यटन स्थान मौजूद हैं, जो पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए पर्याप्त हैं। यह छोटा-सा पहाड़ी स्थान पर्यटन के लिए आकर्षक जगहों से भरपूर है। जहाँ 'केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी', तुंगनाथ, चंद्रशिला और देवहरिया ताल आदि प्रमुख पर्यटक स्थान हैं।

कब जाएँ

चोपता जाने का सबसे उपयुक्त समय मई से नवम्बर तक का है। इस दौरान मौसम ताजगी देने वाला और आसमान साफ होता है। इस अवधि में यहाँ से हिमालय की चोटियाँ साफ नजर आती हैं। यहाँ सर्दियाँ बहुत ही कंपाने वाली होती हैं, इसलिए इस दौरान यहाँ आने से बचे रहना ज्यादा ठीक रहता है।

कैसे पहुँचें

  1. वायु मार्ग - यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट है, जो 226 किलोमीटर की दूरी पर है। हवाई अड्डे से कैब, प्राइवेट टैक्सी या बस द्वारा चोपता पहुँचा जा सकता है।
  2. रेल मार्ग - नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है, जो 209 किलोमीटर दूर है। ट्रेन से उतर कर चोपता तक टैक्सी या बस से जाया जा सकता है। ऋषिकेश से चोपता पहुँचने में पाँच घंटे का समय लग जाता है।
  3. सड़क मार्ग - उत्तराखंड परिवहन की बसें ऋषिकेश और दूसरे नजदीकी शहरों से चोपता के लिए नियमित रूप से मिलती रहती हैं। प्राइवेट जीपें भी चोपता पहुँचने का अच्छा साधन हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 शांति का अहसास कराता है चोपता हिल स्टेशन (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 03 सितम्बर, 2013।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः