गोपालगंज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:12, 9 January 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''गोपालगंज''' बिहार का एक प्रमुख शहर और ज़िला है। यह स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गोपालगंज बिहार का एक प्रमुख शहर और ज़िला है। यह सारन प्रमण्डल के अंतर्गत आता है। गोपालगंज गण्डक नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहाँ भोजपुरी भाषा बोली जाती है। यह क्षेत्र विशेषतौर पर गन्ने की कृषि के लिए प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यहाँ कई दर्शनीय स्थल भी हैं। 'राष्ट्रीय जनता दल' के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का यह गृह नगर है।

स्थापना

बिहार का गोपालगंज ज़िला मध्य काल में चेर राजाओं तथा अंग्रेज़ों के समय हथुवा राज का केंद्र रहा था। ज़िले की स्थापना 2 अक्टूबर, 1973 ई. को हुई थी। इसका ज़िला मुख्यालय गोपालगंज शहर है। इस जगह पर मुग़ल शासक बाबर और बंगाल के सुल्तान नुसरत शाह के बीच युद्ध हुआ था।

दर्शनीय स्थल

यहाँ 'ठावे', 'हुसेपुर', 'लकरी दरगाह' और 'दिघव-दुबौली' आदि दर्शनीय स्थलों में से हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।

कृषि

गोपालगंज एक समतल एवं उपजाऊ भू-क्षेत्र है। गंडक नहर एवं इससे निकलने वाली वितरिकाएँ सिंचाई का मुख्य स्रोत है। चावल, गेहूँ, गन्ना तथा मूंगफली ज़िले की प्रमुख फ़सलें हैं। चावल एवं रोटी ही लोगों का मुख्य भोजन है। गोपालगंज में कृषि आधरित उद्योग विकसित हुए हैं, जिसमे चीनी मिल तथा दाल मिल के अरितिक्त कुटीर उद्योग प्रमुख है। वर्तमान में पाँच बड़े तथा 30 लघु उद्योग इकाईयाँ कार्यरत हैं। गोपालगंज, सिधवलिया, सासामुसा एवं हथुवा प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः