बेक्कल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:39, 31 July 2014 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "नजारे" to "नज़ारे")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बेक्कल अथवा बेकल केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह बेक्कल क़िले से लगभग एक कि.मी., राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कासरगोड के दक्षिण से लगभग 16 कि.मी., कासरगोड ज़िला, उत्तरी केरल में स्थित है। यहाँ हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। बेकल का क़िला लंबे सुंदर नारियल के पेड़ों से घिरे दो द्वीपों के बीच में स्थित है। यहाँ का क़िला केरल में सबसे बड़ा व संरक्षित क़िला है। यह क़िला विभिन्न ताकतों, जैसे- विजयनगर साम्राज्य, टीपू सुल्तान तथा अंग्रेज़ हुकूमत की कहानी कहता है। इतिहास प्रसिद्ध बेकल का क़िला कोझीकोड से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पर्यटन स्थल

केरल का सबसे उत्तरी ज़िला कासरगोड अपने देवस्थानों, क़िलों, नदियों, पहाड़ियों और सुन्दर सागर तटों के लिए प्रसिद्ध है। बेक्कल का शानदार क़िला केरल के सबसे बड़े और सबसे अच्छी तरह संरक्षित क़िलों में से एक है। बेक्कल क़िले के पास बेक्कल फ़ोर्ट बीच कहे जाने वाले छिछले सागर तट का सुन्दर विस्तार बहुत ही आकर्षक है। इसे 'बेक्कल रिज़ॉर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' (बीआरडीसी) द्वारा विकसित किया गया है।

सौंदर्यीकरण

इस स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए यहाँ ग्रेनाइट से बीच पर दो थेय्यम की दो मूर्तियाँ और एक शेड, जिसकी सजावट निलम्बुर के कलाकारों के द्वारा की गई, का निर्माण किया गया है। इनके अलावा पार्किंग क्षेत्र में एक रॉक गार्डन का निर्माण विभिन्न आकारों के लैटेराइट चट्टानों से किया गया है। सामाजिक वानिकी कार्यक्रम के अंतर्गत तट वाले इलाके में पेड़ लगाए गए हैं।

सुविधाएँ

यहाँ पर वाहनों की पार्किंग के लिए बीआरडीसी द्वारा 7000 वर्ग मी. का क्षेत्र विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए विकसित किया है। ख़ूबसूरत सागर तट के नज़ारे और बेक्कल फ़ोर्ट की शानदार झलकियों का आनंद लेने के लिए एक सुंदर वॉकवे का निर्माण भी किया गया है। शाम ढलने पर बीच के इलाके को रोशनी से जगमगाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पर्यटक यहाँ सूरज ढलने के बाद भी देर तक वक्त गुजार सकें। मल्टी शेड और एरु मडम पर्यटकों के विश्राम करने और समुद्री हवा का आनंद लेने की सुविधा प्रदान करते हैं। स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों से पर्यटकों के बीच पर बैठने की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के इस्तेमाल के लिए टॉललेट आदि भी बनाए गए हैं और स्थल की साफ-सफाई को ध्यान में रखकर जगह-जगह पर्यावरण हितैषी बांस के कूड़ेदान रखे गए हैं। 14 साल से कम उम्र के बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क का निर्माण किया गया है।

प्रवेश शुल्क

इस विकसित स्थल के रखरखाव के लिए प्रत्येक पर्यटक से एक रुपए का मामूली प्रवेश शुल्क लिया जाता है। इसी तरह का एक मामूली शुल्क वाहन पार्किंग के लिए भी लगाया गया है। बीआरडीसी का लक्ष्य भविष्य में बीच पर 11 एकड़ के एक अन्य क्षेत्रफल को विकसित करने का है, जिसमें वाटर पार्क, थीम पार्क आदि का निर्माण किया जायेगा।

कैसे पहुँचें

बेक्कल निकटतम रेलवे स्टेशन कासरगोड, कोझिकोड-मैंगलोर-मुम्बई रोड पर है। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा मैंगलोर, कासरगोड शहर से 50 कि.मी.; कारीपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कोझिकोड, कासरगोड शहर से 200 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः