उबांगी नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:52, 8 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''उबांगी''' अथवा मोबांगी विषुवत्‌ रेखीय अफ्रीका में...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

उबांगी अथवा मोबांगी विषुवत्‌ रेखीय अफ्रीका में बहनेवाली कांगो की सहायक नदी है। इसकी अधिकतम लंबाई 1400 मील है। यह कई धाराओं में 0° 22' द.अ. और 17° 40' एवं 17° 50' पू.दे. के भीतर कांगों में मिलती है। बोमू तथा यले नामक नदियों के मिलने से उबांगी बनती है। आगे चलकर कूमा नदी उबांगी में आकर मिलती है। संगम से नीचे दक्षिण की ओर उबांगी में एक बड़ा घुमावदार मोड़ है, उसके बाद जहाँ नदी पर्वतों के मध्य से होकर निकलती है वहाँ जोंगो या ग्रेनफेल नामक लघु जलप्रपात (रैपिड्स) हैं। इस कारण यातायात के लिए उबांगी अयोग्य है, केवल बाढ़ के दिनों में छोटी-छोटी नौकाएँ चल सकती हैं। जोंगो से ऊपर की ओर यूले, बोमू संगम तक नदी यातायात के योग्य है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 126 |

संंबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः