बरकतुल्लाह ख़ान
thumb|250px|बरकतुल्लाह ख़ान
बरकतुल्लाह ख़ान (अंग्रेज़ी: Barkatullah Khan, जन्म- 25 अक्टूबर, 1920; मृत्यु- 11 अक्टूबर, 1973) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता और राजस्थान के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे। वह 9 जुलाई, 1971 से 11 अक्टूबर, 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
- बरकतुल्लाह ख़ान, फ़िरोज़ गाँधी के दोस्त थे और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो इंदिरा गाँधी को भाभी कह कर बुलाते थे।
- उनकी पत्नी का नाम उषा चतुर्वेदी था, जो शादी के बाद बदलकर उषी खान हो गया। उषा कानपुर के एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुई थीं। लंदन में पढ़ाई करने के बाद वे दिल्ली में वकालत कर रही थीं। जब वे जयपुर घूमने आईं और वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई। उनकी शादी मुम्बई के ताज होटल में 1962 को हुई थी।
- बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के इकलौते मुस्लिम मुख्यमंत्री रहे।
- अलवर जिले की तिजारा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे बरकतुल्लाह ख़ान 9 जुलाई, 1971 से 11 अक्टूबर, 1973 तक मुख्यमंत्री रहे।
- 11 अक्टूबर, 1973 को बरकतुल्लाह ख़ान की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |