श्री प्रताप सिंह संग्रहालय, कश्मीर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:57, 23 March 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|श्री प्रताप सिंह संग्रहालय '...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|श्री प्रताप सिंह संग्रहालय श्री प्रताप सिंह संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Sri Pratap Singh Museum) जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। इसे सन 1898 में झेलम नदी के किनारे पर स्‍थापित किया गया था। शुरुआती दौर में इस संग्रहालय को 'तोष खाना' के नाम से जाना जाता था, जिसमें शॉल और शस्‍त्रों का प्रर्दशन किया जाता था। संग्रहालय में परीहासपोरा, अवंतीपुरा और पंडेरेंनाथ आदि कलाकृतियों का भी पहली बार प्रर्दशन किया गया है। इस प्रसिद्ध संग्रहालय को 'एसपीएस संग्रहालय' के नाम से भी जाना जाता है।

स्थापना

श्री प्रताप सिंह (एसपीएस) संग्रहालय कश्मीर पर शासन करने वाले महाराजाओं का ग्रीष्मकालीन महल हुआ करता था। इसका नाम जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन शासक महाराजा प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है। इसकी शुरुआत वर्ष 1898 में हुई। आज इसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प तथा पुरातात्विक कलाकृतियों का विशाल संग्रह है।

संग्रह

संग्रहालय का बाहरी हिस्सा जहां राजसी ठाटबाट वाला है, वहीं इसका आंतरिक भाग बाल्टिस्तान, गिलगित तथा कश्मीर के अन्य कोनों से लाई प्राचीन वस्तुओं से सजा है। संग्रहालय में विभिन्न खंड हैं। पुरातत्व अनुभाग में पांड्रेंथान, अवंतीपुरा, और परिहस्पोरा की मूर्तियां तथा लद्दाख की प्राचीन बौद्ध वस्तुएं हैं। पांडुलिपि अनुभाग में 17वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी के अंत तक की पुस्तकों और शाही संपादकियों को भी देखा जा सकता है। इनमें से कुछ आकर्षक दस्तावेज़ बिर्च पेड़ की छाल पर लिखे गए हैं जिन्हें 'भोजपत्र' कहा जाता है या फिर कश्मीरी हस्तनिर्मित कागज कोशुर कागज़ का इस्तेमाल किया गया है। दस्तावेजों में तफ़्सीर ए-कबीर, कश्मीरी कुरान, हफ़्त पाइकर मखजान असरार, सिकंदरनामा और शाहनामा प्रमुख हैं।

धातु खंड में कुछ शाही बर्तनों के साथ-साथ सामान्य बर्तनों को भी प्रदर्शित किया गया है। 300 प्रदर्शित वस्तुओं में इस्तेमाल की गयी धातुओं में टिन, तांबा, जस्ता, लोहा, पीतल, सफेद धातु, फ़िरोज़ा और तिब्बती धातु शामिल हैं।

कपड़ा अनुभाग

कपड़ा अनुभाग कश्मीरी शॉल के प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। जटिल बुनाई और जटिल पैटर्न इन शॉलों की पहचान हैं। सजावटी कला, नक्काशी, पेपर लुगदी के साथ यहां इनैमल के बर्तन का एक अलग खंड है। संग्रहालय में प्राकृतिक इतिहास का भी एक संग्रह है। यह श्रीनगर के लाल मंडी क्षेत्र में स्थित है। यह संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः