एस. के. सिंह
शैलेन्द्र कुमार सिंह (अंग्रेज़ी: Shilendra Kumar Singh, जन्म- 24 जनवरी, 1932; मृत्यु- 1 दिसंबर, 2009) भारतीय राजनयिक थे जो बाद में अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे।
- शैलेन्द्र कुमार सिंह तत्कालीन संयुक्त प्रांत के एक राष्ट्रवादी जमींदार और अलवर के पूर्व दीवान के पुत्र थे।
- वह बहुत ही मेधावी विद्यार्थी थे। अपने कॉलेज के टॉपर रहे थे। शैलेन्द्र कुमार सिंह सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के पूर्व छात्र थे, जो आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
- वह 16 दिसंबर, 2004 से 23 जनवरी, 2007[1] तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और 6 सितंबर, 2007 से 1 दिसंबर, 2009 तक राजस्थान के राज्यपाल थे।
- शैलेन्द्र कुमार सिंह 1989 से 1990 तक भारतीय विदेश सचिव थे।
- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले वह भारत के उन्नत अध्ययन संस्थान के महासचिव थे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल (हिंदी) arunachalgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 05 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक