जहाँगीरपुर
जहाँगीरपुर ओड़छा (मध्य प्रदेश) का ही परिवर्तित नाम था। ओड़छा नरेश वीरसिंह देव ने, जिनकी मुग़ल सम्राट जहाँगीर से बहुत मैत्री थी, ओड़छा को फिर से बसाकर उसका नाम जहाँगीरपुर रखा था, किन्तु यह नाम अधिक दिनों तक नहीं चला।[1]
- वीरसिंह देव ने एक नए महल का नाम भी 'जहाँगीर महल' रखा था।
- बादशाह अकबर के शासन काल में वीरसिंह देव ने ही 'सलीम' (बाद में जहाँगीर) के कहने से अकबर के प्रिय मंत्री और मित्र अबुल फ़ज़ल की हत्या कर दी थी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 361 |