भबानी रॉय: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''भबानी रॉय''' (अंग्रेज़ी: ''Bhabani Roy''; जन्म- ?, मृत्यु- 13 सित...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
Line 12: Line 12:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}
{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}
[[Category:भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी]][[Category:भारतीय खिलाड़ी]][[Category:फ़ुटबॉल]][[Category:फ़ुटबॉल खिलाड़ी]][[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:खेलकूद कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
[[Category:भारतीय खिलाड़ी]][[Category:फ़ुटबॉल]][[Category:फ़ुटबॉल खिलाड़ी]][[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:खेलकूद कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 10:18, 20 September 2021

भबानी रॉय (अंग्रेज़ी: Bhabani Roy; जन्म- ?, मृत्यु- 13 सितम्बर, 2021) पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर थे। उन्होंने 1969 में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। घरेलू स्तर पर भबानी रॉय सन 1968 और 1971 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली पश्विम बंगाल की टीम का हिस्सा रहे। वह 1968 से मोहन बागान की तरफ से क्लब फुटबॉल खेले। उन्होंने 1972 में टीम की कप्तानी की जो टीम के साथ उनका अंतिम साल था। 

कॅरियर

भबानी रॉय ने 1969 में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन मैचों में खेले थे. घरेलू स्तर पर वह 1968 और 1971 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली पश्विम बंगाल की टीम का हिस्सा रहे. भबानी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बागान के चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के साथ 1964 में की थी. 1969 में उन्होंने पांच गोल दागे थे और टीम को सीएफएल जीतने में मदद की थी. फिर उस साल मोहन बागान ने आईएफए शील्ड भी जीती। भबानी रॉय ने मोहन बागान को 1968, 1970, 1971 और 1972 (जॉइंट विनर) में रोवर्स कप जीतने में मदद भी की। इसके अलावा 1968 व 1969 में डॉक्टर एचके मुखर्जी शील्ड, 1968 में ही अमृत बाजार पत्रिका सेंटेनरी ट्रॉफी व बाबू कुंवर सिंह शील्ड और 1970 में नेहरू कप भी जिताया था.

मृत्यु

भबानी रॉय का निधन 13 सितम्बर, 2021 को हुआ। मोहन बागान ने अपने दिग्गज सितारे के गुजरने पर दु:ख जताया। क्लब के टि्वटर अकाउंट पर लिखा गया, ‘हम हमारे पूर्व कप्तान भबानी रॉय के निधन पर काफी दु:खी हैं। वे 1967 में मोहन बागान से जुड़े थे और कोलकाता के मैदान में साइडबैक के रूप में सुर्खियों में आए थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए क्लब के टेंट में रखा जाएगा’।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भबानी रॉय के निधन पर शोक जताया। एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'भबानी रॉय के निधन की खबर सुनकर दु:ख हुआ। भारत में खेल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मैं काफी दु:खी हूं।'[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत के पूर्व फुटबॉलर भबानी रॉय का निधन (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 20 सितम्बर, 2021।

संबंधित लेख