सुमन: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('*लंका की परम्परा में <ref>जिसका आख्यान 'दीपवंश' और 'महा...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 20: | Line 20: | ||
[[Category:मौर्य काल]] | [[Category:मौर्य काल]] | ||
[[Category:इतिहास कोश]] | [[Category:इतिहास कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 13:45, 26 September 2011
- लंका की परम्परा में [1] बिंदुसार की सोलह पटरानियों और 101 पुत्रों का उल्लेख है। पुत्रों में केवल तीन के नामोल्लेख हैं, वे हैं - सुमन [2] जो सबसे बड़ा था, अशोक और तिष्य। तिष्य अशोक का सहोदर भाई और सबसे छोटा था।
- मौर्य काल की परिपाटी के अनुसार साम्राज्य के एक दूर के प्रांत में अशोक को वाइसराय के रूप में नियुक्त किया गया था। यह प्रांत पश्चिमी भारत में था, जिसका नाम 'अवंतिरट्टम्' [3] था। लंका की परम्परा के अनुसार इसकी राजधानी 'उज्जैन' थी, पर भारतीय परम्परा के अनुसार वह उत्तरापथ [4]में स्वशों [5] के राज्य में वाइसराय था, जिसकी राजधानी तक्षशिला थी।
- यहाँ अशोक को अस्थायी रूप में तब भेजा गया था, जब सुसीम तक्षशिला में विद्रोह का दमन न कर पाया था। यह विद्रोह सुसीम के कुप्रबंध के कारण हुआ था। तक्षशिला में सुसीम के समय में ही एक दूसरा विद्रोह उस समय हुआ था, जब पाटलिपुत्र का सिंहासन रिक्त हुआ, सुसीम इस विद्रोह को भी शांत ना कर सका, जब अशोक ने अवसर का लाभ उठा कर मंत्री 'राधगुप्त' की सहायता से सिंहासन पर अधिकार कर लिया।
- सिंहासन को लेकर सुसीम से अशोक का युद्ध हुआ, जिसमें सुसीम मारा गया।[6]
- दिव्यावदान[7] पर सिंहल की कथाओं में उत्तराधिकार की घटना एक दूसरे ही रूप में वर्णित है। इसमें अशोक ने उज्जैन से सिंहासन प्राप्त किया। उसकी नियुक्ति वहीं थी। काफी समय से वह उज्जैन में ही वाइसराय था। अशोक ने उत्तराधिकारके इस युद्ध में तिष्य को छोड़कर सभी भाइयों का वध कर दिया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ जिसका आख्यान 'दीपवंश' और 'महावंश' में हुआ है
- ↑ उत्तरी परम्पराओं का सुसीम
- ↑ अर्थात अवंति राष्ट्र या अवंति का प्रांत। महाबोधिवंश पृ. 98
- ↑ दिव्यावदान
- ↑ सम्भवत: मनु, 10, 22 और एपि. इंडिया i, 132 में उल्लिखित खसों से तात्पर्य है
- ↑ दिव्यावदान के अनुसार उत्तराधिकार की लड़ाई दो भाइयों के बीच ही हुई थी, जबकि 'महाबोधिवंश' में इस युद्ध में एक ओर अशोक था और दूसरी ओर 98 भाई थे, जिन्होंने अपने सबसे बड़े भाई सुसीम का साथ दिया था, जो उस समय 'युवराज' और दरअसल सिंहासन का वास्तविक अधिकारी था। दिव्यावदान अशोक के दावे के समर्थन में कहता है कि जब बिंदुसार जीवित था तो उसने एक बार आजीविक साधु 'पिंगलवत्स' को बुलाया था। पिंगलवत्स ने फैसला किया था कि सभी राजकुमारों में अशोक सिंहासन के सबसे उपयुक्त है। इस ग्रंथ के अनुसार अशोक के समर्थन में बिंदुसार के सभी मंत्री खल्लाटक (प्रधानमंत्री) और 500 अन्य मंत्री थे। ध्यान देने की बात यह भी है कि चीनी यात्री इ-त्सिंग ने एक जनश्रुति का उल्लेख किया किया है, जिसमें स्वयं भगवान बुद्ध ने अशोक के 'चक्रवर्त्तित्व' की भविष्यवाणी की थी। जनश्रुति है कि कपड़े का एक टुकड़ा और सोने की छड़ी दोनों अट्ठारह भागों में विभक्त हो गये थे। इसका भाष्य करते हुए भगवान बुद्ध कह रहे हैं कि "उनके निर्वाण के सौ से अधिक साल बीतने पर उनके उपदेश 18 भागों में विभक्त हो जाएँगे। जब अशोक नाम का एक राजा पैदा होगा जो सकल जंबूद्वीप पर शासन करेगा।" तक्कुस का इ-त्सिंग, पृ. 14
- ↑ दिव्यावदान, 26, पृ. 368 में भी अशोक के बारे में बुद्ध की एक भविष्यवाणी का उल्लेख है जिसमें भगवान ने कहा था कि यह धर्मात्मा राजा उनकी धातुओं पर 84000 धर्म्राजिक बनवायेगा। दिव्यावदान, अध्याय, 26
मुखर्जी, राधाकुमुद अशोक (हिंदी)। नई दिल्ली: मोतीलाल बनारसीदास, 3-4।