अजयगढ़: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Adding category Category:पौराणिक स्थान (को हटा दिया गया हैं।))
m (अजयगढ़ मध्य प्रदेश का नाम बदलकर अजयगढ़ कर दिया गया है)
(No difference)

Revision as of 06:18, 15 November 2011

  • अजयगढ़ बुंदेलखंड की एक प्राचीन रियासत है।
  • कहा जाता है इस नगर को दशरथ के पिता अज ने बसाया था।
  • अजयगढ़ का प्राचीन नाम अजगढ़ ही है।
  • नगर केन नदी के समीप एक पहाड़ी पर बसा हुआ है।
  • पहाड़ी पर अज ने एक दुर्ग बनवाया था- ऐसी किंवदंती भी यहाँ प्रचलित है।
  • कुछ लोगों का कहना है कि किला राजा अजयपाल का बनवाया हुआ है पर इस नाम के राजा का उल्लेख इस प्रदेश के इतिहास में नहीं मिलता।
  • यह दुर्ग कलिंजर के मिले के समान ही सुदृढ़ समझा जाता है।
  • पर्वत के दक्षिणी भाग में हिन्दू-बौद्ध तथा जैन मंदिरों तथा मूर्तियों के ध्वंसावशेष मिलते हैं।
  • खजुराहो-शैली में बने हुए चार विहार तथा तीन सरोवर भी उल्लेखनीय हैं।
  • अजयगढ़ चंदेल राजाओं के शासनकाल में उन्नति के शिखर पर था।
  • पृथ्वीराज चौहान के समकालीन चंदेलनरेश परमर्दिदेव या परमाल के बनवाए कई मंदिर और सरोवर यहां हैं।
  • पृथ्वीराज ने परमाल को पराजित करने के पश्चात् धसान नदी के पश्चिमी भाग को अपने अधिकार में रखकर अजयगढ़ को उसी के पास छोड़ दिया था।
  • चंदेलों का अजयगढ़ पर कई सौ वर्षों तक राज्य रहा था और यह नगर उनके राज्य के मुख्य स्थानों में से था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख