दिल्ली: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "अंग्रेजों" to "अंग्रेज़ों") |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "कब्जा" to "क़ब्ज़ा") |
||
Line 13: | Line 13: | ||
*इतिहास के अनुसार दिल्ली को तत्कालीन शासकों ने इसके स्वरूप में कई बार परिवर्तन किया। पुरानी दिल्ली की स्थापना 17 वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह [[शाहजहाँ]] द्वारा की गई थी, वहीं नई दिल्ली जिसका निर्माण अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था। प्राचीनकाल से पुरानी दिल्ली पर अनेक राजाओं एवं सम्राटों ने राज्य किया हैं तथा समय-समय पर इसका नाम भी परिवर्तित किया जाता रहा था। दिल्ली में कई राजाओं/सम्राटों के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं। सही मायने में दिल्ली हमारे देश के भविष्य, भूतकाल एवं वर्तमान परिस्थितियों का मेल है। | *इतिहास के अनुसार दिल्ली को तत्कालीन शासकों ने इसके स्वरूप में कई बार परिवर्तन किया। पुरानी दिल्ली की स्थापना 17 वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह [[शाहजहाँ]] द्वारा की गई थी, वहीं नई दिल्ली जिसका निर्माण अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था। प्राचीनकाल से पुरानी दिल्ली पर अनेक राजाओं एवं सम्राटों ने राज्य किया हैं तथा समय-समय पर इसका नाम भी परिवर्तित किया जाता रहा था। दिल्ली में कई राजाओं/सम्राटों के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं। सही मायने में दिल्ली हमारे देश के भविष्य, भूतकाल एवं वर्तमान परिस्थितियों का मेल है। | ||
*भारत की राजधानी दिल्ली के संबंध विद्वानों का विश्वास है कि यहीं पर महाभारत काल में पांडवों की राजधानी इन्द्रप्रस्थ थी। | *भारत की राजधानी दिल्ली के संबंध विद्वानों का विश्वास है कि यहीं पर महाभारत काल में पांडवों की राजधानी इन्द्रप्रस्थ थी। | ||
*ऐतिहासिक दिल्ली का निर्माण तोमर नरेश अनंगपाल ने 11वीं शताब्दी में कराया था। उसने जहां इस समय कुतुबमीनार हे वहां पर एक लाल क़िला भी बनवाया था। बाद में अजमेर के चौहान राजाओं ने इस पर | *ऐतिहासिक दिल्ली का निर्माण तोमर नरेश अनंगपाल ने 11वीं शताब्दी में कराया था। उसने जहां इस समय कुतुबमीनार हे वहां पर एक लाल क़िला भी बनवाया था। बाद में अजमेर के चौहान राजाओं ने इस पर क़ब्ज़ा किया। लेकिन 1193 ई. में मौहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान से इसे छीनकर दिल्ली में हिन्दू शासन का अंत कर दिया। | ||
*1193 ई. से 1857 ई. के थोड़े से अंतराल को छोड़कर मुस्लिम शासक यहाँ से राज्य करते रहे। कुछ समय के लिए [[बाबर]], [[अकबर]] और [[जहाँगीर]] ने [[आगरा]] को अपनी राजधानी बनाया था। इस लंबी अवधि में दिल्ली लूटी भी गई। | *1193 ई. से 1857 ई. के थोड़े से अंतराल को छोड़कर मुस्लिम शासक यहाँ से राज्य करते रहे। कुछ समय के लिए [[बाबर]], [[अकबर]] और [[जहाँगीर]] ने [[आगरा]] को अपनी राजधानी बनाया था। इस लंबी अवधि में दिल्ली लूटी भी गई। | ||
*1398 ई. में तैमूरलंग ने, 1739 ई. में [[नादिरशाह]] ने और 1757 ई. में [[अहमदशाह अब्दाली]] ने आक्रमण किया, शहर को ख़ूब लूटा और हज़ारों व्यक्तियों को क़त्ल कर डाला। | *1398 ई. में तैमूरलंग ने, 1739 ई. में [[नादिरशाह]] ने और 1757 ई. में [[अहमदशाह अब्दाली]] ने आक्रमण किया, शहर को ख़ूब लूटा और हज़ारों व्यक्तियों को क़त्ल कर डाला। |
Revision as of 13:18, 25 August 2010
40px | पन्ना बनने की प्रक्रिया में है। आप इसको तैयार करने में सहायता कर सकते हैं। |
[[चित्र:Qutub Minar Delhi.jpg|क़ुतुब मीनार, दिल्ली
Qutub Minar, Delhi|thumb]]
- महाभारत काल में पाण्डवों द्वारा बसाया गया इन्द्रप्रस्थ नगर, दिल्ली आज हमारे देश का हृदय कहलाता है।
- पर्यटकों के आकर्षण के साथ-साथ यह हमारे देश का मुख्य राजनीतिक केन्द्र भी है।
- समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 230 मीटर तथा फैलाव 1483 वर्ग कि.मी. क्षेत्र है।
- यहाँ के ऐतिहासिक स्थल तथा रमणीय स्थल अपने आप में विशेष हैं।
- पर्यटन विकास के उद्वेश्य से यह आगरा और जयपुर से जुडा है।
- इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ से मिलती हैं।
- दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो कि ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली के बाद बसी थी। यहाँ केन्द्र सरकार की कई प्रशासन संस्थायें हैं। औपचारिक रूप से नई दिल्ली भारत की राजधानी है।
- 1483 वर्ग किलोमीटर (572 वर्ग मील) में फैली दिल्ली भारत का दूसरा तथा दुनिया का आठवां सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1.4 करोड है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषायें है: हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, और अंग्रेज़ी।
इतिहास से
left|thumb|मेट्रो रेल, दिल्ली
Metro Train, Delhi
- इतिहास के अनुसार दिल्ली को तत्कालीन शासकों ने इसके स्वरूप में कई बार परिवर्तन किया। पुरानी दिल्ली की स्थापना 17 वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा की गई थी, वहीं नई दिल्ली जिसका निर्माण अंग्रेज़ों द्वारा करवाया गया था। प्राचीनकाल से पुरानी दिल्ली पर अनेक राजाओं एवं सम्राटों ने राज्य किया हैं तथा समय-समय पर इसका नाम भी परिवर्तित किया जाता रहा था। दिल्ली में कई राजाओं/सम्राटों के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं। सही मायने में दिल्ली हमारे देश के भविष्य, भूतकाल एवं वर्तमान परिस्थितियों का मेल है।
- भारत की राजधानी दिल्ली के संबंध विद्वानों का विश्वास है कि यहीं पर महाभारत काल में पांडवों की राजधानी इन्द्रप्रस्थ थी।
- ऐतिहासिक दिल्ली का निर्माण तोमर नरेश अनंगपाल ने 11वीं शताब्दी में कराया था। उसने जहां इस समय कुतुबमीनार हे वहां पर एक लाल क़िला भी बनवाया था। बाद में अजमेर के चौहान राजाओं ने इस पर क़ब्ज़ा किया। लेकिन 1193 ई. में मौहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान से इसे छीनकर दिल्ली में हिन्दू शासन का अंत कर दिया।
- 1193 ई. से 1857 ई. के थोड़े से अंतराल को छोड़कर मुस्लिम शासक यहाँ से राज्य करते रहे। कुछ समय के लिए बाबर, अकबर और जहाँगीर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस लंबी अवधि में दिल्ली लूटी भी गई।
- 1398 ई. में तैमूरलंग ने, 1739 ई. में नादिरशाह ने और 1757 ई. में अहमदशाह अब्दाली ने आक्रमण किया, शहर को ख़ूब लूटा और हज़ारों व्यक्तियों को क़त्ल कर डाला।
- 1803 ई. में दिल्ली पर अंगेजों का अधिकार हो गया और मुग़ल बादशाह नाम के शासक रह गए। 1858 ई. में बहादुरशाह के रंगून में कैद हो जाने के बाद नाममात्र की यह बादशाहत भी जाती रही। अंगेजों ने पहले अपने भारतीय साम्राज्य की राजधानी कलकत्ता को बनाया था। 1911 ई. में वे राजधानी दिल्ली ले आए। अब इस राजधानी क्षेत्र का शासन प्रबंध केंद्र-शासित प्रदेश के रूप में उपराज्यपाल के अधीन होता है। दिल्ली का बराबर विस्तार हो रहा है।
भौगोलिक स्थिति
[[चित्र:India-Gate-Delhi.jpg|इंडिया गेट, दिल्ली
India Gate, Delhi|thumb]]
- इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है।
- यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जानेवाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था।
- यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास की शुरुआत सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ी हुई है।
- हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था।
- दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता है।
- 1639 में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चाहरदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो कि 1679 से 1857 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रही।
- 18वीं एवं 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया था। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया।
- 1911 में अंग्रेज़ी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ।
- अंग्रेज़ों से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया ।
- स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का प्रवास हुआ इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तों, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया।
- आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।
|
|
|
|
|
वीथिका
-
कमल मन्दिर (लोटस मन्दिर), दिल्ली
Lotus Temple, Delhi -
लाल क़िला, दिल्ली
Red Fort, Delhi -
संसद भवन, दिल्ली
Parliament House, Delhi
बाहरी कड़ियाँ
सम्बंधित लिंक