बरुन डे
बरुन डे (अंग्रेज़ी: Barun De, जन्म: 30 अक्टूबर, 1932 – मृत्यु: 17 जुलाई, 2013) एक प्रमुख इतिहासकार और शिक्षाविद थे। मशहूर विद्वान बरुन डे के अनुसंधान का मुख्य क्षेत्र आधुनिक भारत रहा।
संक्षिप्त परिचय
- बरुन डे का जन्म 30 अक्टूबर 1932 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था और वह प्रेसिडेंसी कॉलेज में प्रसिद्ध इतिहासकार सुशोभन सरकार के छात्र थे। इनके परिवार में इनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
- इन्होंने मार्क्सवादी इतिहासकार प्रेसिडेंसी कॉलेज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इन्होंने भारतीय इतिहास में वर्ष 1961 में डी. फिल किया।
- बरुन डे ने 'सेक्युलरिज्म एट बे : उज्बेकिस्तान एट दी टर्न ऑफ दी सेंचुरी' नामक पुस्तक लिखी।
- 17वीं एवं 18वीं सदी के भारत के आर्थिक इतिहास, बंगाल नवजागरण और ब्रिटिश संविधान के इतिहास के विशेषज्ञ थे।
- लंबे समय से बीमार रहने के कारण 80 वर्ष की अवस्था में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 17 जुलाई 2013 को इनका निधन हो गया।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ [www.jagranjosh.com/current-affairs/प्रमुख-इतिहासकार-और-शिक्षाविद-बरुन-डे-का-कोलकाता-में-निधन-1377580348-2 प्रमुख इतिहासकार और शिक्षाविद बरुन डे का कोलकाता में निधन] (हिंदी) जागरण जोश। अभिगमन तिथि: 30 नवम्बर, 2014।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख