तेजस्विन शंकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:34, 5 August 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''तेजस्विन शंकर''' (अंग्रेज़ी: ''Tejaswin Shankar'', जन्म- 21 दिसम्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

तेजस्विन शंकर (अंग्रेज़ी: Tejaswin Shankar, जन्म- 21 दिसम्बर, 1998) भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में देश के लिये कांस्य पदक जीता है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत के लिए ऊँची कूद का पहला पदक है। तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की सबसे ऊंची कूद के साथ देश के लिए पदक जीता। उनके पदक की कहानी फिल्मी जैसी है और संघर्षों से भरी हुई भी। उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 की टीम के लिए चुना नहीं गया था। इसके बाद वह कोर्ट पहुंचे। खेलों की शुरुआत से एक हफ्ते पहले उन्हें गेम्स में एंट्री मिली और उन्होंने देश के लिए एतिहासिक पदक जीता। उनका यह पदक उनके आत्मविश्वास के लिए काफी अहम है।

  • तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में 2.22 मीटर की सबसे ऊंची कूद के साथ देश के लिए पदक जीता। उन्होंने 2.10 मीटर बाधा को आसानी से पार करके शुरुआत की, लेकिन चार अन्य एथलीट 2.15 मीटर का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। शंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 2.15 मीटर ऊंची छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने 2.19 मीटर का छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने 2.22 मीटर का प्रयास किया और छलांग लगाते हुए पदक की दावेदार पेश कर दी।
  • लगातार 4 जंप करने के बाद तेजस्विन शंकर 2.25 मीटर की ऊंचाई को पार नहीं कर पाए। एक समय गोल्ड पदक के दावेदार दिख रहे लेकिन इसके बाद उनके साथ से पदक जाता दिख रहा था, लेकिन बहामास के डोनाल्ड थॉमस भी 2.25 मीटर के प्रयास में सफल नहीं रहे और तेजस्विन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 2.28 मीटर के आखिरी जंप को नहीं लेने का फैसला किया। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में वह छठे स्थान पर थे।
  • बहामास के डोनाल्ड थॉमस और इंग्लैंड के जो क्लार्क खान ने भी तेजस्विन शंकर के बराबर 2.22 मीटर की सबसे लंबी छलांग लगाई, लेकिन दोनों ने एक से ज्यादा प्रयास लिए। वहीं तेजस्विन ने पहले ही प्रयास में इसे पार कर दिया था। इसी वजह से उन्हें पदक मिला।
  • तेजस्विन शंकर कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 के भारतीय दल में शामिल नहीं थे, जिसके खिलाफ वह दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें खेलों में शामिल होने की अनुमति मिली थी। वह गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। न्यूजीलैंड के हामिश केर ने गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने रजत पदक जीता। ब्रैंडन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के भाई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः