राजकोट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:09, 31 March 2011 by प्रिया (talk | contribs) (Adding category Category:गुजरात के नगर (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search

राजकोट नगर गुजरात राज्य, भारत में स्थित है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की क्रीड़ास्थली राजकोट, कभी सौराष्ट्र की राजधानी रहा था। महात्मा गाँधी के पिता करमचंद गाँधी सौराष्ट्र के दीवान थे। यहीं से गाँधी जी ने अपना बचपन संवारा तथा अपनी जिन्दगी के प्रारम्भिक दिन राजकोट की गलियों में ही व्यतीत किये। गाँधी जी ने यहीं से हिन्दुस्तानियों व अंग्रेज़ों के रहन-सहन के अंतर को क़रीब से देखा। मोहनदास करमचंद गाँधी, उच्च स्कूल तत्कालीन अलफ्रंट हाई स्कूल में अपनी शिक्षा ग्रहण की थी।

गाँधी जी की इस नगरी में पर्यटकों के लिए काबा गाँधीना देलो (गाँधी जी का निवास स्थान) जिसमें आज बाल मन्दिर स्कूल चल रहा है, राजकुमारी उद्यान, जबूली उद्यान, वारसन संग्रहालय, रामकृष्ण आश्रम, लालपरी झील, अजी डेम, रंजीत विलास पैलेस, सरकारी दुग्ध डेरी आदि दर्शनीय स्थल हैं।

उद्योग और व्यापार

गुजरात में स्थित राजकोट को इंजीनियरिंग एवं वाहन पुर्जों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। राजकोट छोटे ट्रैक्टरों के उत्पादन के मामले में भी प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। राजकोट में तकरीबन 25-30 कंपनियाँ 25 हॉर्सपावर के ब्रांडेड और बिना ब्रांड वाले ट्रैक्टर बना रही हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी कुछ प्रमुख कंपनियाँ भी इस काम में शामिल हैं।

मिनी ट्रैक्टर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष और कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक राजेश पटेल कहते हैं, 'छोटे ट्रैक्टरों के उत्पादन के मामले में प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता राजकोट में है। यहाँ पिछले 12 साल से छोटे ट्रैक्टर बन रहे हैं। कम लागत और उत्पादन के लिए जरूरी चीजों की आसानी से उपलब्धता की वजह से इसमें मदद मिली है।' 'राजकोट छोटे ट्रैक्टरों की जन्मस्थली है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राजकोट (हिंदी) बिज़नेस स्टैंडर्ड। अभिगमन तिथि: 31 मार्च, 2011

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः