उच्छकल्प
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
खोह दानपट्टों के उल्लेख से जान पड़ता है कि महाराज जयनाथ तथा सर्वनाथ की राजधानी उच्छकल्प नामक स्थान पर छठी शती ई. में थी क्योंकि उनके कई दानपट्ट इसी स्थान से निकाले गए थे। उच्छकल्प खोह (भूतपूर्व रियासत नागदा, मध्य प्रदेश) का अथवा उसके पास किसी स्थान का नाम रहा होगा। दानपट्ट खोह से प्राप्त हुए थे।