कड़वाहा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:21, 29 November 2011 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) (श्रेणी:नया पन्ना (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

कड़वाहा मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िलें में स्थित है। कड़वाहा का प्राचीन नाम कंदबगुहा था। मध्यकाल[1] में बने हुए लगभग बारह मंदिरों के लिए कड़वाहा प्रसिद्ध है। कड़वाहा के चारों ओर एक मील के घेरे में स्थित हैं। इनमें से एक शिवालय आज भी अच्छी अवस्था में है और मध्ययुगीन कला का श्रेष्ठ उदाहरण है। कड़वाहा में एक प्राचीन विहार के खंडहर प्राप्त हुए हैं और कड़वाहा के एक अभिलेख से ज्ञात होता है कि यह विहार या मठ मत्तमयूर नामक शैव साधुओं के लिए बनवाया गया था। इस संप्रदाय को मध्यकाल में काफ़ी लोकप्रियता प्राप्त थी जैसा कि मध्य प्रदेश में प्राप्त इनके बहुसंख्यक मठों और अभिलेखों से सूचित होता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 10वीं शती के पश्चात् तथा 16वीं से पूर्व

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः