जयचामराजेन्द्र संग्रहालय तथा कला दीर्घा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:38, 1 January 2013 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''जयचामराजेन्द्र संग्रहालय तथा कला दीर्घा''' [[कर्नाट...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जयचामराजेन्द्र संग्रहालय तथा कला दीर्घा कर्नाटक राज्य के मैसूर के जगमोहन महल में स्थित है जो कि आम जनता के लिए वर्ष 1955 में खोला गया था।

  • इस संग्रहालय को तत्कालीन वाडेयार शासक जयचामराज वाडेयार ने ही जनता को समर्पित किया था।
  • इसमें ऐतिहासिक धरोहरों का बड़ा खजाना मौजूद है जो मैसूर के इतिहास के साथ ही शहर की सभ्यता-संस्कृति की पहचान बन चुका है।
  • इस संग्रहालय का दौरा करने वालों को मैसूर के साथ ही दुनिया के कई देशों से लाकर रखी गई खास चीजें आकर्षित करती हैं। इनमें फ़्रांस से लाई गई संगीतमय 'घड़ी कलेंडर' प्रमुख है। इसमें लोगों को दिनांक तथा समय अलग-अलग पैनलों पर दिखता है और साथ ही संगीत का भी आनंद मिलता है। माना जाता है कि यह 'घड़ी कलेंडर' पूरे देश में एक ही है।
  • संग्रहालय में वाडेयार राजघराने के सदस्यों द्वारा बनाई गई चित्रकारी का एक बड़ा खजाना है। इसमें वाडेयार शासकों द्वारा समय-समय पर प्रचलित सिक्कों तथा उनके द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले परिधानों का भी अच्छा संकलन है।
  • इस संग्रहालय भवन को देखकर भी वाडेयार राजघराने के शासकों के रुतबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः