प्रकाश पादुकोण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 04:57, 29 May 2015 by आदित्य चौधरी (talk | contribs) (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक")
Jump to navigation Jump to search
प्रकाश पादुकोण
पूरा नाम प्रकाश पादुकोण
जन्म 10 जून, 1955
जन्म भूमि बंगलुरू, कर्नाटक
अभिभावक रमेश पादुकोण
संतान दीपिका पादुकोण
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन खिलाड़ी
पुरस्कार-उपाधि अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री
प्रसिद्धि लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी प्रकाश पादुकोण जी के पिता रमेश पादुकोण ने कई वर्षों के लिए मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के रूप में सेवा की।
अद्यतन‎

प्रकाश पादुकोण (कन्नड़: ಪ್ರಕಾಶ ಪಡುಕೋಣೆ) एक सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। प्रकाश पादुकोण का जन्म 10 जून, 1955 को हुआ था और वे कर्नाटक के रहने वाले थे। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनकी पुत्री है।

जीवन परिचय

भारत में बैडमिंटन के कई महान एकल खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण पर सबसे गहरा असर प्रकाश पादुकोण ने डाला। इन्होंने ही सबसे पहले यह दिखाया था कि चीनियों का मुक़ाबला कैसे किया जा सकता है। नियंत्रण और सटिकता का इस्तेमाल करते हुए वे खेल को धीमा करके अपनी गति पर ले आते थे और उनकी चतुराई उन्हें डगमगा देती थी। प्रकाश पादुकोण जी के पिता रमेश पादुकोण ने कई वर्षों के लिए मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के रूप में सेवा की, और उन्होंने प्रकाश के खेल में प्रतिभा देखी, तब उन्होंने काफ़ी कम उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया।

खेल उपलब्धियाँ

  • लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन।[1]
  • राष्ट्रमंडल खेल 1978 में स्वर्ण पदक विजेता।
  • 1979 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीता।
  • डैनिश ओपन और स्वीडिश ओपन जीता।

पुरस्कार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एक बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में देश के लिए असाधारण प्रदर्शन करने के लिए एक सम्मान के रूप में, प्रकाश पादुकोण को वर्ष 1972 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, वह 1982 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किये गए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. प्रकाश पादुकोण प्रोफ़ाइल (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल)। । अभिगमन तिथि: 21 अगस्त, 2010

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः