मोरनी पहाड़ियाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:15, 21 August 2016 by दीपिका वार्ष्णेय (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
मोरनी पहाड़ियाँ
विवरण 'मोरनी पहाड़ियाँ' चण्डीगढ़ से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित हरियाणा का पर्वतीय पर्यटक स्थल है।
राज्य हरियाणा
प्रसिद्धि पर्वतीय पर्यटक स्थल
चित्र:Map-icon.gif गूगल मानचित्र मोरनी पहाड़ियाँ
संबंधित लेख चण्डीगढ़, हरियाणा पर्यटन, घग्घर नदी, झीलें, चीड़


अन्य जानकारी इस पर्वतीय स्थल की दो झीलें एवं घग्घर नदी, यहाँ के प्रमुख आकर्षण केन्द्र हैं। 'मोरनी पहाड़ियाँ' की झीलों की एक विशेषता है कि ये झीलें वैसे तो आपस में जुड़ी हुई है लेकिन एक पहाड़ी से दो झीलों के रूप में बंटी हुई हैं।

मोरनी पहाड़ियाँ चण्डीगढ़ से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित हरियाणा का पर्वतीय पर्यटक स्थल है।

  • मनोरंजन की खोज में निकले पर्यटकों के लिये यह चीड़ के पेड़ों का एक झुरमुट है।
  • इस पर्वतीय स्थल की दो झीलें एवं घग्घर नदी, यहाँ के प्रमुख आकर्षण केन्द्र हैं।
  • यहाँ की झीलों की एक विशेषता है कि ये झीलें वैसे तो आपस में जुड़ी हुई है लेकिन एक पहाड़ी से दो झीलों के रूप में बंटी हुई हैं।
  1. बड़ी झील लगभग 550 मीटर लम्बी एवं 460 मीटर चौड़ी है।
  2. छोटी झील लगभग 365 मीटर लम्बी व 365 मीटर चौड़ी है।
  • यहाँ के लोग इन झीलों को बहुत पवित्र मानते हैं तथा वर्ष के शुभ दिनों में यहाँ एकत्रित होते हैं। यहाँ झील के किनारे एक 12वीं सदी का बना प्रसिद्ध मंदिर भी है।
  • मोरनी पहाड़ी वन्य प्राणी अभयारण्य एवं पक्षी निहारने वालों के लिये विशेष रूप से आकर्षण है।
  • यह स्थान पैदल-यात्रा (ट्रेकिंग) के लिये भी प्रसिद्ध है।
  • यहाँ पर स्थित पुराने क़िले के पास हरियाणा पर्यटन द्वारा 'माउंटेन क्वील' नाम का टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर्यटकों की सुविधा के लिये बनवाया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः