ऐरागुए

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:03, 19 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ऐरागुए''' अथवा ऐरागुइया, ब्राज़ील में बहनेवाली एक न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ऐरागुए अथवा ऐरागुइया, ब्राज़ील में बहनेवाली एक नदी है जो टोकांटिंस की प्रमुख शाखा है। इसका उद्गम स्थल सेयरा दो कयापो है, जहाँ यह रीयो ग्रैंड के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तर से पूर्व की ओर बहती हुई साओं जोआओ दो ऐरागुया, अथवा साओ जोआओ दुआस बारास नामक स्थान पर यह टोकांटिंस से मिल जाती है। इसका ऊपरी भाग गोयाज तथा माटो ग्रोसो की सीमा बनाता है। नदी लगभग 130 20' दक्षिणी अक्षांस पर दो भागों में विभाजित होकर एक बड़ा द्वीप, सांटो एन्ना अथवा बनानाल बनाती है; फिर कुछ आगे बढ़कर 100 30' दक्षिणी अक्षांस पर ये दोनों भाग मिल जाते हैं।

यह नदी 1,080 मी. तक बहती है। इसके कुछ भाग छोटे जहाजों, स्टीमरो के यातायात योग्य हैं, किंतु सांटो एन्ना द्वीप के नीचे झरनों एवं नदी में उभरी हुई चट्टानों के कारण यह यातायात के अयोग्य है। इस नदी को खोज निकालने का श्रेय हेनरी कोनड्रो (1897) को है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 281 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः