सर अब्दुल कादिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:58, 28 August 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सर अब्दुल कादिर''' (जन्म- 1874, पंजाब, फरवरी, 1950, पा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सर अब्दुल कादिर (जन्म- 1874, पंजाब, फरवरी, 1950, पाकिस्तान) न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे। वे पंजाब हाई कोर्ट के न्यायाधीश और बहावलपुर राज्य के मुख्य न्यायाधीश रहे।

परिचय

न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ सर अब्दुल कादिर का जन्म 1874 ई. में पंजाब के कसूर नामक स्थान में हुआ था। इंग्लैंड से कानून की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सरकारी वकील के रूप में काम आरंभ किया। बाद में पंजाब हाई कोर्ट के न्यायाधीश और बहावलपुर राज्य के मुख्य न्यायाधीश रहे। 1920 में कादर यूनियनिस्ट पार्टी की टिकट पर पंजाब प्रांतीय काउंसिल के सदस्य चुने गए पर बाद में मुस्लिम लीग में सम्मिलित हुए। कुछ दिन वे पंजाब के शिक्षामंत्री गवर्नर और वायसराय की एग्जीक्यूटिव के सदस्य भी रहे। [1]

साहित्यिक रुचि

सर अब्दुल कादिर की विशेष प्रसिद्धि साहित्यिक रुचि के कारण हुई। उर्दू भाषा की पत्रिका 'मखजन' का अपने समय में बड़ा नाम था। कादिर की तीन पुस्तकें- न्यू स्कूल ऑफ उर्दू लिटरेचर' 'फेमस उर्दू पोएट्स एंड राइटर्स' तथा 'मकामे खिलाफत' विशेष प्रसिद्ध हुईं

मृत्यु

न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ सर अब्दुल कादिर का फरवरी, 1950 में पाकिस्तान में निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 898 |

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः