सत्यजीत घोष

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:52, 12 November 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|सत्यजीत घोष '''सत्यजीत घोष''' (अंग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|सत्यजीत घोष सत्यजीत घोष (अंग्रेज़ी: Satyajit Ghosh, मृत्यु- 10 नवंबर, 2020) भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे। उन्होंने साल 1980 में अपने कॅरियर की शुरुआत करते हुए रेलवे फुटबॉल क्लब के लिये खेला और अगले ही सीजन वह मोहन बागान से जुड़ गये। मोहन बगान में खेल के दौरान ही सत्यजीत घोष ने भारत के स्टार डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्य के साथ मजबूत जोड़ी बनाई थी, जो कि आगे चलकर काफी मशहूर भी हुई। सत्यजीत घोष ने साल 1985 में नेहरू कप में भारत के लिये अपना पहला मैच खेला था।

कॅरियर

सत्यजीत घोष ने 1985 में नेहरू कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। घोष ने 1980 में अपने कॅरियर की शुरुआत रेलवे एफसी के साथ ही और अगले सत्र में मोहन बागान से जुड़ गए। उन्होंने भारत के स्टार डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्य के साथ मजबूत जोड़ी बनाई थी। चोटों के कारण हालांकि 1986 में मोहन बागान के साथ सत्यजीत घोष का कॅरियर खत्म हो गया और वह इसके बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग से जुड़े। सत्यजीत घोष 1989 में दोबारा बागान से जुड़े और 1993 में संन्यास लेने तक टीम के साथ रहे।

मृत्यु

पूर्व भारतीय फुटबालर सत्यजीत घोष का 62 साल की आयु में 10 नवंबर, 2020 को तड़के हुगली जिले के बंडेल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सत्यजीत घोष को बंडेल के देवानंदपुर स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ा। चुंचुड़ा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनका निधन हो गया।

उनकी मृत्यु पर पूर्व भारतीय डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्य ने कहा- 'मैंने अपने कॅरियर में कई डिफेंडरों के साथ खेला है लेकिन सत्यजीत सर्वश्रेष्ठ में से एक थे। वे अपने शांत स्वभाव वाले टैकलिंग और टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने इसके बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग की जर्सी पहनी। सत्यजीत घोष ने 1989 में मोहन बगान में वापसी की थी और 1993 तक क्लब के लिए खेले।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः