माना पटेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:35, 11 August 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
माना पटेल
पूरा नाम माना पटेल
जन्म 18 मार्च, 2000
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र तैराकी (बैकस्ट्रोक)
प्रसिद्धि भारतीय महिला तैराक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
अद्यतन‎

माना पटेल (अंग्रेज़ी: Maana Patel, जन्म- 18 मार्च, 2000) भारतीय महिला हैं। ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक खिलाड़ी बनकर उन्होंने इतिहास रचा है। माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और माना पटेल का ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 (टोक्यो ओलंपिक) में पदक जीतने से पहले ही अभियान थम गया। दोनों युवा तैराक अपनी अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। ओलंपिक में पदार्पण कर रहे ये दोनों तैराक 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने में भी नाकाम रहे।


  • स्विमिंग के लिए माना पटेल का जुनून तब शुरू हुआ, जब वह केवल सात वर्ष की थीं और अपनी इस स्किल को संवारने के लिए वह अब तक लगी हुई हैं।
  • इस तैराक के पास प्रतिभा और लगन है, जिसकी मदद से उन्होंने कम उम्र में ही इतना कुछ हासिल कर लिया है।
  • वह राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
  • माना पटेल ने 60वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों (2015) में नैशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उसी साल माना पटेल को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के लिए चुना गया, जिसमें पहली बार किसी तैराक को शामिल किया गया था।
  • साल 2018 में माना पटेल ने 72वीं सीनियर नेशनल एक्वैटिक चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण अपने नाम किए।
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनका साथ देने के लिए श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश थे, जिन्होंने ओलंपिक के लिए ऑटोमेटिक क्वॉलिफ़िकेशन (ए टाइम) हासिल किया था।[1]
  • माना पटेल ने महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया। उनकी हीट में जिंबाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के समय के साथ हीट एक में तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय तैराक माना पटेल ने ‘यूनिवर्सेलिटी कोटा’ के आधार पर टोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। वह कुल 39वें स्थान पर रहीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः