त्रिशा जॉली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:55, 9 September 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''त्रिशा जॉली''' (अंग्रेज़ी: ''Treesa Jolly'', जन्म- 27 मई, 2003, क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

त्रिशा जॉली (अंग्रेज़ी: Treesa Jolly, जन्म- 27 मई, 2003, केरल) भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बर्मिघम, इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने महिलाओं के डबल्स में देश के लिये कांस्य पदक जीता है। इस भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर कांस्य भारत की झोली में डाला।

  • गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने में सफल हुई हैं। गायत्री और त्रिशा ने कांस्य पदक के मुकाबले में विंडी हुआन और यू चेन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15, 21-18 से मात दी।
  • दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया। पहला सेट उन्होंने 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी दोनों ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन अंतिम दौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वापसी की पुरजोर कोशिश की और अंतर को कम कर लिया, लेकिन गायत्री और त्रिशा ने धैर्य नहीं खोया और दूसरे सेट को 21-18 के अंतर से अपने नाम करके कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। यह भारत का 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में 22वां कांस्य पदक रहा।
  • पुलेला गोपीचंद ने साल 1998 में जकार्ता में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने पुरुषों की टीम स्पर्धा में रजत और पुरुषों की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः