उम्न्गोत नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:28, 1 October 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|उम्न्गोत नदी उम्न्गोत नदी (अंग्रेज़ी: Umngot River) भारतीय राज्य मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डॉकी में बहती है। इसमें कोई शक नहीं कि मेघालय एक ऐसा राज्य है जहां एक के बाद एक आश्चर्य कर देने वाले क्षेत्र और चीजें दिखेंगी। उन्हीं में से एक क्षेत्र है डॉकी। नदियों को कैसे साफ रखा जाना चाहिए, यह सबको यहां के लोगों से सीखना चाहिए। उम्न्गोत नदी को देश की सबसे साफ नदी कहा जाता है। इस नदी के पानी में कांच की तरह आर-पार देख सकते हैं। पानी के नीचे का एक- एक पत्थर क्रिस्टल की तरह साफ-साफ दिखाई देता है। पानी में धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता। मानो नाव किसी कांच के ऊपर तैर रही हो।

स्थिति

यह खूबसूरत नदी मेघालय की राजधानी शिलांग से 95 किलोमीटर दूर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के डॉकी कस्बे में बहती है। इस इलाके में रहने वाले खासी आदिवासी समुदायों के लोग इस नदी की हर दिन सफाई करते हैं। दरअसल, यह परंपरा पुरखों से चली आ रही है । लोगों का मानना है कि सफाई उनके संस्कार में है।[1]

नदी की सफाई

डॉकी चारों तरफ से घिरे हरे-भरे पेड़-पौधों की हरियाली के वजह से जाना जाता है और यह वास्तव में इस क्षेत्र का सबसे बड़ा वरदान है। उम्न्गोत नदी 3 गांव डौकी, दारंग और शेनान्गडेंग से होकर बहती है। इन 3 गांव में करीब 300 घर है, यह सभी मिलकर नदी की सफाई करते हैं। गंदगी करने वाले को ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जाता है। हर महीने के तीन से चार दिन कम्युनिटी डे के होते हैं, इस दिन हर घर से कम से कम एक व्यक्ति नदी की सफाई के लिए आता है।

ऐशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

इतना अद्भुत नजारा भारत के किसी भी नदी का नहीं देखा जा सकता है। उम्न्गोत नदी का नजारा ही नहीं बल्कि उसके आसपास के गांव का भी दृश्य बहुत ही मनोरम और खूबसूरत है। उम्न्गोत नदी के पास के गांव मावलिननॉन्ग को एशिया का सबसे साफ गांव का दर्जा हासिल है। अंग्रेजों ने इस नदी पर 1932 में एक ब्रिज भी बनवाया था।

तुलना

उम्न्गोत नदी की तुलना लोग स्वर्ग में बहने वाली नदी से भी करते हैं। नवंबर से अप्रैल तक यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां बोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। यह नगर सिर्फ एक पर्यटक स्थल ही नहीं, बांग्लादेश पहुंचने का सबसे नजदीक रास्ता भी है। बांग्लादेश का बॉर्डर यहां से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देश की सबसे स्वच्छ नदी, मेघालय की उमंगोट नदी (हिंदी) rupaaooskiekboond.blogspot.com। अभिगमन तिथि: 30 नवंबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः