भरत छेत्री
(Redirected from भरत कुमार छेत्री)
thumb|250px|भरत कुमार छेत्री
भरत कुमार छेत्री (अंग्रेज़ी: Bharat Kumar Chettri, जन्म- 15 दिसम्बर, 1981, कलीमपोंग, पश्चिम बंगाल) भारत के हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। अक्टूबर 2011 में उन्हें चार देशों की सुपर सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
- फील्ड हॉकी में भरत छेत्री का पेशेवर कॅरियर 1998 में बैंगलोर में भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्कृष्टता केंद्र में शामिल होने के बाद शुरू हुआ।
- उन्होंने 2001 में ढाका, बांग्लादेश में प्रधानमंत्री गोल्ड कप टूर्नामेंट में खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया।
- उन्हें पहली बार अक्टूबर 2011 में चार देशों की सुपर सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
- भरत छेत्री 2012 में मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम के कप्तान थे, जिसने कांस्य पदक जीता था।
- लंदन में 2012 के ओलंपिक खेलों में भरत छेत्री ने 16 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया।
- ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद भरत छेत्री, संदीप सिंह और शिवेंद्र सिंह को टीम से बाहर रहना पड़ा था।
- हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण की नीलामी में भरत छेत्री को पंजाब वारियर्स ने खरीदा था।
|
|
|
|
|