बलबीर सिंह जूनियर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from Balbir Singh Junior)
Jump to navigation Jump to search
बलबीर सिंह जूनियर
पूरा नाम बलबीर सिंह जूनियर
जन्म 2 जून, 1932
जन्म भूमि संसारपुर, जालंधर
मृत्यु 13 अप्रॅल, 2021
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र हॉकी
प्रसिद्धि हॉकी खिलाड़ी
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सन 1951 में जब भारतीय हॉकी टीम ने अफ़ग़ानिस्तान का दौरा किया तो बलबीर सिंह जूनियर को भारत के लिए खेलने के लिए चुना गया था।

बलबीर सिंह जूनियर (अंग्रेज़ी: Balbir Singh Junior, जन्म- 2 जून, 1932; मृत्यु- 13 अप्रॅल, 2021) भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे। सन 1958 में जापान के टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का वह हिस्सा थे। भारतीय सेना में मेजर के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद बलबीर सिंह जूनियर चंडीगढ़ में रहते थे।

भारतीय टीम में चयन

2 जून, 1932 को जालंधर के संसारपुर में जन्मे बलबीर सिंह जूनियर छह वर्ष की उम्र से हॉकी खेलना सीखे। उनका 1951 में पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ था। वह 1962 में भारतीय सेना से जुड़े और सेना की टीम के लिये खेलते रहे। वह 1984 में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद चंडीगढ में बस गए थे।

गांव के कई बच्चों की तरह, बलबीर सिंह जूनियर ने भी छह साल की उम्र में अपने जीवन के शुरुआती दिनों में हॉकी में कदम रखा था और 1951 में जब भारतीय हॉकी टीम ने अफ़ग़ानिस्तान का दौरा किया तो उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए चुना गया था। वह पंजाब राज्य हॉकी टीम का भी हिस्सा थे और पंजाब यूनिवर्सिटी टीम की कप्तानी भी की। बाद में अपने करियर में उन्होंने भारतीय रेलवे हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसने स्पेन, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे यूरोपीय देशों का दौरा किया। उन्होंने नीदरलैंड्स में टेस्ट मैच भी खेले।

मृत्यु

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर की मृत्यु 88 साल की उम्र में 13 अप्रॅल, 2021 को हुई। उनकी बेटी मनदीप सामरा ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः