सुरजीत सिंह बरनाला
(Redirected from Surjit Singh Barnala)
सुरजीत सिंह बरनाला
| |
पूरा नाम | सुरजीत सिंह बरनाला |
जन्म | 21 अक्टूबर, 1925 |
मृत्यु | 14 जनवरी, 2017 |
मृत्यु स्थान | चंडीगढ़, पंजाब |
पति/पत्नी | सुरजीत कौर बरनाला |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | शिरोमणि अकाली दल |
पद | मुख्यमंत्री, पंजाब |
कार्य काल | मुख्यमंत्री-29 सितंबर, 1985 से 11 जून, 1987 राज्यपाल, तमिलनाडु-3 नवंबर, 2004 से 31 अगस्त, 2011 |
अन्य जानकारी | सुरजीत सिंह बरनाला ने पंजाब की कमान ऐसे समय में संभाली थी, जब अस्सी के दशक में उग्रवाद पंजाब में चरम पर था। |
सुरजीत सिंह बरनाला (अंग्रेज़ी: Surjit Singh Barnala, जन्म- 21 अक्टूबर, 1925; मृत्यु- 14 जनवरी, 2017) पंजाब में सक्रिय राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह 29 सितंबर, 1985 से 11 जून, 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
- सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के अलावा तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल भी रहे।
- उनकी पत्नी सुरजीत कौर बरनाला ने 2004 में शिरोमणि अकाली दल (लोंगोवल) बनाई थी, जिसका 2007 में फिर से अकाली दल में विलय हो गया था।
- सुरजीत सिंह 1997 में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे। हालांकि वह कृष्णकांत से चुनाव हार गए थे।
- उन्होंने पंजाब की कमान ऐसे समय में संभाली थी, जब अस्सी के दशक में उग्रवाद पंजाब में चरम पर था।
- वर्ष 1985 की गर्मियों में संकटग्रस्त पंजाब में शांति बहाल करने के लिए राजीव-लोगोंवाल संधि किए जाने के बाद अकाली दल के उदारवादी नेता सुरजीत सिंह बरनाला मुख्यमंत्री बने।
- तमिलनाडु का राज्यपाल रहते हुए सुरजीत सिंह बरनाला ने 1991 में द्रमुक सरकार भंग करने की सिफारिश करने से मना कर दिया था। उस समय चन्द्रशेखर प्रधानमंत्री थे। इनकार के बाद जब सुरजीत सिंह बरनाला का बिहार स्थानांतरण किया गया तो उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा देना ही उचित समझा।
- चन्द्रशेखर की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने तब संविधान के अनुच्छेद 356 के 'अन्यथा' प्रावधान का उपयोग कर एम. करुणानिधि की सरकार भंग कर दी थी।
- सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के उपराज्यपाल भी रहे। वह केंद्र में मोरारजी देसाई की सरकार में कृषि मंत्री थे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का 91 वर्ष की आयु में निधन (हिंदी) navbharattimes.indiatimes.com। अभिगमन तिथि: 02 मई, 2020।
संबंधित लेख
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक
Categories:
- प्रारम्भिक अवस्था
- मुख्यमंत्री
- स्वतन्त्रता सेनानी
- पंजाब के मुख्यमंत्री
- भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची
- राजनीतिज्ञ
- राजनेता
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- जीवनी साहित्य
- राजनीति कोश
- चरित कोश
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश
- राज्यपाल
- तमिलनाडु के राज्यपाल
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
- उत्तराखंड के राज्यपाल
- द्वितीय लोकसभा सांसद
- पाँचवीं लोकसभा सांसद
- छठी लोकसभा सांसद
- ग्यारहवीं लोकसभा सांसद
- बारहवीं लोकसभा सांसद