मयूर गाँव
(Redirected from मयूर गांव)
मयूर गाँव भगवान श्रीकृष्ण से सम्बंधित ब्रज के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह स्थान बहुलावन से दो मील नैऋत कोण में स्थित है।
- यहाँ श्रीकृष्ण अपनी प्रिय गोपियों के साथ मयूरों का नृत्य देखकर स्वयं भी उनके बीच में आनन्दपूर्वक नृत्य करने लगे थे। मयूरों ने प्रसन्न होकर कृष्ण को अपना एक सुन्दर बहुरंगी पंख न्यौछावर स्वरूप दिया, जिसे कृष्ण ने अपने मस्तक पर धारण कर लिया।
- इस स्थान पर 'मयूर कुण्ड' दर्शनीय है।
- REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें