सागरताल ग्वालियर
ग्वालियर का सागरताल सबसे प्राचीन ताल माना जाता है। यह लगभग एक हज़ार वर्ष पुराना है। सिंधिया राजवंश द्वारा समय-समय पर इसकी मरम्मत व सुरक्षा की जाती रही है।
- वर्तमान में सागरताल में छ: बारादरी व चार छतरियाँ बनी हुई हैं। इनमें कई आदमी एक साथ बैठ सकते हैं।
- अब इस ताल में जलमंजनी फैली हुई है तथा इसका जल भी काई की वजह से हरा हो गया है।
- सागरताल के चारों ओर घनी झाड़ियाँ उगी हुई हैं तथा लोग यहाँ ताजियों व मूर्तियों का विसर्जन भी करते हैं, इस कारण ताल में गंदगी व्याप्त है।
|
|
|
|
|