रामकृष्ण शिंदे का परिचय: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 50: Line 50:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{रामकृष्ण शिंदे विषय सूची}}{{संगीतकार}}
{{रामकृष्ण शिंदे विषय सूची}}{{संगीतकार}}
[[Category:संगीतकार]][[Category:संगीत कोश]][[Category:सिनेमा]][[Category:कला कोश]][[Category:सिनेमा कोश]]
[[Category:संगीत कोश]][[Category:सिनेमा]][[Category:कला कोश]][[Category:सिनेमा कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 08:00, 18 November 2017

रामकृष्ण शिंदे विषय सूची
रामकृष्ण शिंदे का परिचय
पूरा नाम रामकृष्ण शिंदे
जन्म 1918
जन्म भूमि महाराष्ट्र
मृत्यु 14 सितम्बर, 1985
पति/पत्नी नलिनी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'मैनेजर', 'बिहारी', 'किसकी जीत', 'गौना', 'ख़ौफ़नाक़ जंगल', 'पुलिस स्टेशन' और 'कैप्टन इण्डिया' आदि।
प्रसिद्धि संगीतकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 'इण्डियन नेशनल थिएटर' के बैले-नृत्यों के संगीत ने भी रामकृष्ण शिंदे को ख़ासी लोकप्रियता दी और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनका नाम बैले-नृत्य संगीत का पर्याय बन गया। अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 27 बैले-नृत्यों का संगीत संयोजन किया।

पश्चिमी महाराष्ट्र के मालवण इलाक़े के एक मराठा परिवार में जन्मे रामकृष्ण शिंदे के जन्म की सही तारीख और साल कहीं दर्ज तो नहीं है, लेकिन उनके परिवार के अंदाज़े के मुताबिक़ उनका जन्म साल 1918 में 'रामनवमी' के दिन हुआ था और इसी वजह से उनका नाम रामकृष्ण रखा गया था। दो भाई और दो बहनों में रामकृष्ण सबसे बड़े थे। वे नौ-दस बरस के हुए कि उनके पिता का देहांत हो गया। ऐसे में उनके मामा और मौसी अपनी विधवा बहन और उनके चारों बच्चों को साथ लेकर मुम्बई चले आए, जहां नानाचौक के इलाक़े में रामकृष्ण का बचपन ग़ुज़रा।[1]

संगीत की शिक्षा

परिवार में संगीत की परंपरा न होते हुए भी रामकृष्ण शिंदे का झुकाव ख़ुद-ब-ख़ुद इस ओर होने लगा था। घर में बताए बिना उन्होंने पं. सीताराम पंत मोदी से गायन और पं. माधव कुलकर्णी से सितार सीखना तो शुरू किया ही, मेलों और नुमाईशों में होने वाले संगीत के कार्यक्रमों में भी वह हिस्सा लेने लगे। ऐसे ही कुछ कार्यक्रमों में उनके साथ लता मंगेशकर ने भी शिरक़त की थी, जिन पर अपने पिता मास्टर दीनानाथ के निधन के बाद बड़ी संतान होने के नाते परिवार की ज़िम्मेदारी आ पड़ी थी। उधर रामकृष्ण को विधवा मां और भाई-बहनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उस जमाने के जानेमाने कपड़ा उद्योगपति रूईया परिवार की परेल स्थित डॉन मिल्स में नौकरी करनी पड़ी।

विवाह

साल 1944 में उनका विवाह मुम्बई के ऑपेरा हाऊस इलाक़े के रहने वाले मांजरेकर परिवार की बेटी नलिनी से हुआ। उसी दौरान रामकृष्ण मशहूर तबला वादक रमाकांत पार्सेकर और नृत्य-निर्देशक पार्वती कुमार कांबली के सम्पर्क में आए और फिर एक रोज़ संगीत को ही रोज़ी-रोटी का जरिया बनाने का फ़ैसला करके उन्होंने डॉन मिल्स की नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया।

फ़िल्मी शुरुआत

अपनी बनाई कर्णप्रिय धुनों की वजह से ही रामकृष्ण शिंदे को फ़िल्म 'मैनेजर' मिली थी। 'तिवारी प्रोडक्शंस' के बैनर में 1947 में बनी इस फ़िल्म के निर्देशक थे आई.पी.तिवारी और मुख्य कलाकार थे- जयप्रकाश, पूर्णिमा, गोबिंद, सरला, अज़ीज़, अमीना और तिवारी। उसी दौरान उन्हें फ़िल्म 'बिहारी' का संगीत तैयार करने का भी मौक़ा मिला, जिसमें उनके अलावा एक अन्य संगीतकार नरेश भट्टाचार्य भी काम कर रहे थे।


रामकृष्ण शिंदे ने दो मराठी फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। ये फ़िल्में थीं साल 1966 में बनी 'तोची साधु ओळाखावा' और 1970 में बनी 'आई आहे शेतात', जिसका निर्माण भी शिंदे ने ही किया था। रामकृष्ण शिंदे की बड़ी बेटी रागिनी के अनुसार उनकी कुछ फ़िल्में ऐसी थीं, जिनके लिए शिंदे ने गीत रेकॉर्ड किए लेकिन वह फ़िल्में अधूरी रह गयीं। इनमें राज थिएटर के बैनर की चालीस के दशक की 'हमारी कहानी' और पचास के दशक की चित्र शिखर की 'अविनाश', शंकर प्रोडक्शन की 'सती महानन्दा', ए.करीम प्रोडक्शंस की 'जन्नत की हूर' के अलावा एक फ़िल्म 'पीली कोठी' भी शामिल है, जिसके लिए शिंदे ने दो गीत रेकॉर्ड किए थे। ऐसी ही एक अन्य फ़िल्म थी 'पाताल-देवता' जिसमें अभिनेत्री मुमताज़ ने पहली बार कैमरे का सामना किया था। ये फ़िल्म अगर बनकर प्रदर्शित हो जाती तो मुमताज़ की पहली फ़िल्म कहलाती।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रामकृष्ण शिंदे (हिन्दी) beetehuedin.blogspot.in। अभिगमन तिथि: 11 जून, 2017।

संबंधित लेख

रामकृष्ण शिंदे विषय सूची