मसूरी: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
|||
Line 80: | Line 80: | ||
{{उत्तराखंड}} | {{उत्तराखंड}} | ||
{{उत्तराखंड के पर्यटन स्थल}} | {{उत्तराखंड के पर्यटन स्थल}} | ||
{{उत्तराखंड के नगर}} | |||
[[Category:उत्तराखंड]] | [[Category:उत्तराखंड]] | ||
[[Category:उत्तराखंड_के_पर्यटन_स्थल]] | [[Category:उत्तराखंड_के_पर्यटन_स्थल]] |
Revision as of 09:17, 25 January 2011
मसूरी
| |
विवरण | मसूरी प्रकृति की गोद में बसा हुआ उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मसूरी को "पहाड़ो की रानी" भी कहा जाता है। |
राज्य | उत्तराखण्ड |
ज़िला | देहरादून ज़िला |
स्थापना | 1827 में कैप्टन यंग द्वारा स्थापित |
मार्ग स्थिति | यह शहर सड़क द्वारा दिल्ली से 288 किमी तथा देहरादून से 32 किमी दूरी पर स्थित है। |
प्रसिद्धि | बर्फ से ढ़के हिमालय और दून घाटी के बीच बसा मसूरी पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल है। |
कैसे पहुँचें | किसी भी शहर से बस और टैक्सी द्वारा पहुँचा जा सकता है। |
हवाई अड्डा | जौली ग्रान्ट एयरपोर्ट, देहरादून |
रेलवे स्टेशन | देहरादून रेलवे स्टेशन |
क्या देखें | मसूरी पर्यटन |
क्या ख़रीदें | मसूर, गर्म कपड़े (फ़िरन) |
एस.टी.डी. कोड | 0135 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
सावधानी | बरसात में भूस्खलन |
चित्र:Map-icon.gif | गूगल मानचित्र, हवाई अड्डा |
मसूरी | मसूरी पर्यटन | मसूरी ज़िला |
उत्तराखंड की प्रकृति की गोद में बसा हुआ मसूरी एक छोटा सा शहर है जिसे "पहाड़ो की रानी" भी कहा जाता है। मसूरी सौंदर्य, शिक्षा, पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। पहाड़ों के बीच बसा मसूरी देहरादून का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। हिमालय और दून घाटी के बीच बसा मसूरी का नज़ारा बर्फ से ढ़के होने के कारण बहुत ही मनमोहक लगता है। मसूरी गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है। देहरादून में पायी जाने वाली वनस्पति और जीव-जंतु इसके आकर्षण को और भी बढ़ा देते हैं। दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए यह लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल है।
इतिहास
मसूरी की खोज कैप्टन यंग ने 1827 में की थी। कहा जाता हैं कि ब्रिटिश आर्मी के कैप्टन यंग ने मसूरी की सुन्दरता से प्रभावित होकर यहीं बसने का निर्णय किया था। मसूरी का नामकरण यहाँ पर बहुतायत में पाए जाने वाले मसूर के पौधे के कारण हुआ था।
स्थिति
मसूरी उत्तरी भारत के पश्चिमोत्तर उत्तरांचल राज्य में स्थित देहरादून से 32 किमी दूर पर स्थित है। मसूरी 2,112 मीटर की ऊँचाई पर हिमालय की तराई में एक मनोरम पर्वतीय क्षेत्र के बीच में स्थित है।
यातायात और परिवहन
मसूरी का निकटतम एयरपोर्ट देहरादून में है। देहरादून से लोकल बस, टैक्सी द्वारा मसूरी पहुँचा जा सकता है। मसूरी से निकटतम रेलवे स्टेशन 33 किमी. दूरी पर देहरादून में है। मसूरी भारत के कई बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन, डीटीसी, सेमी लक्ज़री, लक्ज़री बसें मसूरी तक उपलब्ध हैं।
उद्योग और व्यापार
मसूरी में एक वानस्पतिक उद्यान और कई भारतीय सरकारी कार्यालयों के ग्रीष्मकालीन दफ़्तर हैं। यहाँ भारत की पहली मद्य निर्माणशाला 1850 में स्थापित की गई थी।
शिक्षण संस्थान
- मसूरी की जलवायु और इसके आसपास का वातावरण इसको बहुत से आवासीय विद्यालयों के लिए उपयुक्त स्थल बनाता है।
- मसूरी में कई विद्यालयों है जिनमें से यह प्रमुख है:- वायनबर्ग ऐलन, गुरु नानक पंचम सेंटिनरी, मसूरी इंटरनैशनल, टिबेटन होम्स और वुडस्टॉक स्कूल हैं।
- मसूरी मे सेंट जॉर्ज विद्यालय की स्थापना 1853 मेँ हुई थी।
- गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, मसूरी (GNFCS) मसूरी का प्रसिद्ध विद्यालय है।
जनसंख्या
2001 की जनगणना के अनुसार मसूरी की जनसंख्या 26,069 है।
पर्यटन स्थल
- REDIRECTसाँचा:मुख्य
पर्वतों की रानी, मसूरी शहर देहरादून के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। मसूरी में एक ओर जहाँ विशाल हिमालय की चमचमाती बफीली श्रृंखलाओं का सुंदर नज़ारा दिखता है, वहीं दूसरी ओर दून घाटी में बिखरी प्रकृति की अदभुत सुंदरता पर्यटकों को शांति प्रदान करती है।
[[चित्र:Kempty-Falls-Mussoorie.jpg|200px|thumb|केम्पटी फ़ॉल, मसूरी
Kempty Falls, Mussoorie]]
केम्पटी फ़ॉल :- केम्पटी फ़ॉल मसूरी से 13-14 किमी की दूरी पर घाटी में स्थित है| केम्पटी फ़ॉल से 40 फुट की ऊँचाई से गिरता झरना व पहाड़ों से पानी के बहने की आवाज 2 किमी ऊपर तक सुनाई देती है।
लेक मिस्ट :- लेक मिस्ट एक अच्छा पर्यटन स्थान है। लेक मिस्ट में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
संतरा देवी मंदिर :- संतरा देवी मंदिर मसूरी का प्रसिद्ध मंदिर है। पहाडियों पर कुछ सीढियाँ चढ़ने के बाद संत संतरा द्वारा स्थापित संतरा देवी के दर्शन होते है।
म्युनिसिपल गार्डन :- मसूरी में ही कुछ दूरी पर स्थित म्युनिसिपल गार्डन स्थित है। म्युनिसिपल गार्डन में मानव निर्मित का एक छोटा सा झरना और झील है।
गन हिल :- गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। गन हिल तक पहुँचने के लिए रोपवे से जाना पड़ता है।
चाइल्डर्स लॉज :- चाइल्डर्स लॉज मसूरी की सबसे ऊँची चोटी है। चाइल्डर्स लॉज लाल टिब्बा के निकट मसूरी की सबसे ऊंची चोटी है।
मसूरी झील :- मसूरी झील मसूरी का एक आकर्षक पर्यटन स्थान है। मसूरी झील में बोटिंग के लिए पैंडल बोट की सुविधा भी अपलब्ध है।
क्लाउड एंड :- क्लाउड एंड बंगला 1838 में एक ब्रिटिश मेजर ने बनवाया था। क्लाउड एंड होटल घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहाँ पेड़-पौधों की विविध किस्में हैं। विदेशी पर्यटकों और नव विवाहित दंपत्तियों के लिए यह सबसे उपयुक्त होटल है।
संबंधित लेख